Rajasthan Shocker: मामा ने 4 साल की भांजी को घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद गिरफ्तार
जालोर शहर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. कोतवाली पुलिस थाना इलाके में रिश्ते में मामा लगने वाला युवक चार साल की भांजी से दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के चलते पीड़िता गंभीररूप से जख्मी हो गई.
Rajasthan Shocker: जालोर शहर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. कोतवाली पुलिस थाना इलाके में रिश्ते में मामा लगने वाला युवक चार साल की भांजी से दुष्कर्म किया. उसकी इस हरकत के चलते पीड़िता गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. जिसके पास के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर मासूम का इलाज चल रहा है. हालांकि खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं परिवार वालों को की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार किया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनियां ने बताया कि कोतवाली इलाके के एक गांव में यह वारदात हुई है. आरोपी रिश्ते में दूर का मामा लगता है. वह बुधवार को घर में जब मासूम की मां घर से बाहर सामान लेने के लिए गई थी. उसी समय मौके का फायदा उठाकर रेप किया. यह भी पढ़े: Rajasthan Shocker: अलवर जिले में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
वहीं पुलिस को मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देर रात को मामला दर्ज कर थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीमें गठित की. पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया है.
घटना की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला, एएसपी डॉ. अनुकृति उज्जैनियां, डीएसपी हिम्मत चारण और थानाधिकारी अरविंद कुमार समेत अस्पताल पहुंचे. कलेक्टर और एसपी मासूम के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल से खास हिदायत बरतने के निर्देश दिये हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

