Rajasthan Shocker: पिता पर नाबालिग बेटी से रेप का आरोप, बहन का दर्द सुन भाई ने की आत्महत्या

एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ ही रेप करने का आरोप है. इतना ही नहीं जब लड़की के भाई को अपने पिता पर लगे इस आरोप के बारे में पता चला तो उसने आत्महत्या कर ली. वहीं आरोपी पिता फरार चल रहा है.

Stop Rape (File Image)

जालोर: राजस्थान (Rajasthan) के जालोर (Jalore) से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रिश्ते शर्मसार हुए हैं. एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ ही रेप करने का आरोप है. इतना ही नहीं जब लड़की के भाई को अपने पिता पर लगे इस आरोप के बारे में पता चला तो उसने आत्महत्या कर ली. वहीं आरोपी पिता फरार चल रहा है. Rajasthan: अवैध संबंध के शक में पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या, ऐसे हुआ खुलासा.

पुलिस ने रविवार को कहा कि राजस्थान के जालोर जिले में नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर बलात्कार किया. लड़की के भाई को एक ऑडियो क्लिप के माध्यम से इसका पता चला. जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. इस क्लिप में नाबालिग पीड़िता अपनी मौसी को पिता की करतूत के बारे में बता रही थी.

शनिवार को 32 मिनट का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसी दिन जिले के सांचौर इलाके में लड़की के भाई ने नर्मदा नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली.

वहीं पुलिस टीम के पहुंचने से पहले लड़की का पिता घर से भाग गया. पुलिस ने कहा कि उसकी तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक ऑडियो क्लिप में लड़की अपनी मौसी से कहती है कि एक बार उसके पिता उसे मोबाइल फोन खरीदने के बहाने अपनी कार में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया. बातचीत से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कथित घटना कब हुई. लड़की ने बताया कि जब उसकी मां ने पिता से भाई को भी साथ ले जाने के लिए कहा, तो आरोपी ने इनकार कर दिया.

नाबालिग ने अपनी मौसी से यह भी कहा कि जब वह सोती थी तब भी उसके पिता ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. ऑडियो में नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसके पिता ना तो उसे कहीं अकेले घर से बाहर जाने देते हैं और ना ही उसे परिवार के किसी सदस्य से बात करने देते हैं. लड़की ने बताया कि जब उसने पिता के अत्याचारों के बारे में अपनी मां को बताया तो उन्होंने भी उसे डांटा.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड