Rajasthan Shocker: परिजनों के साथ झाड़-फूंक कराने पहुंची नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बारां जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता अपने परिवार वालों के साथ तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी. जहां पर उसने मौके का फायदा उठा कर उसके साथ दुष्कर्म किया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

Rajasthan Shocker: राजस्थान के बारां जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म (Rape)  का मामला सामने आया है. पीड़िता अपने परिवार वालों के साथ तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी. जहां पर मौके का फायदा उठा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. परिवार वालों के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी झालावाड़ जिले से शुक्रवार को हुई हैं. यह भी पढ़े: Rajasthan Shocker: दौसा में LPG गोदाम के पास 32 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप: आरोपी फरार

पुलिस की शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की तबियत बिगड़ने पर वे गांव के ही एक झाड़-फूंक करने वाले 45 वर्षीय शख्स के पास पहुंचे. शख्स ने झाड़-फूंक करने के लिए परिजन को पूजा सामग्री लेने के लिए भेज दिया. इस बीच आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर नाबलिग्ग को डरा धमकाकर लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया. इस बीच जब परिजन जब पूजा की सामग्री लेकर तांत्रिक के पास पहुंचे तो देखा की लड़की संदिग्ध अवस्था में मिली. इसके बाद उसने पूरी घटना को परिजनों से बताई.

पीड़िता की बात सुनने के परिजनों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन बेटी को लेकर पहुंचे. जहां पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है. वह वारदात के बाद घर छोड़कर फारार हो गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Nashik MNC S*x Harassment Case: नासिक एमएनसी यौन उत्पीड़न मामला, महिला पुलिसकर्मियों ने अंडरकवर ऑपरेशन में आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड