Rajasthan Shocker: परिजनों के साथ झाड़-फूंक कराने पहुंची नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान के बारां जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता अपने परिवार वालों के साथ तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी. जहां पर उसने मौके का फायदा उठा कर उसके साथ दुष्कर्म किया.
Rajasthan Shocker: राजस्थान के बारां जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है. पीड़िता अपने परिवार वालों के साथ तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी. जहां पर मौके का फायदा उठा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. परिवार वालों के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी झालावाड़ जिले से शुक्रवार को हुई हैं. यह भी पढ़े: Rajasthan Shocker: दौसा में LPG गोदाम के पास 32 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप: आरोपी फरार
पुलिस की शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की तबियत बिगड़ने पर वे गांव के ही एक झाड़-फूंक करने वाले 45 वर्षीय शख्स के पास पहुंचे. शख्स ने झाड़-फूंक करने के लिए परिजन को पूजा सामग्री लेने के लिए भेज दिया. इस बीच आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर नाबलिग्ग को डरा धमकाकर लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया. इस बीच जब परिजन जब पूजा की सामग्री लेकर तांत्रिक के पास पहुंचे तो देखा की लड़की संदिग्ध अवस्था में मिली. इसके बाद उसने पूरी घटना को परिजनों से बताई.
पीड़िता की बात सुनने के परिजनों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन बेटी को लेकर पहुंचे. जहां पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है. वह वारदात के बाद घर छोड़कर फारार हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

