देश

Rajasthan Shocker: कलयुगी पिता की हैवानियत, पिछले एक साल से नाबालिग बेटी से कर रहा दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

राजस्थान के उदयपुर जिले के लसाड़िया में बाप और बेटी का रिश्ता शर्मसार हुआ है. एक शराबी पिता (Father) नशे में धूत होने पर अपनी 16 वर्षीय बेटी ) से पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा था.

Rajasthan Shocker: कलयुगी पिता की हैवानियत, पिछले एक साल से नाबालिग बेटी से कर रहा दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: LatestLY)

Rajasthan Shocker: उदयपुर जिले के लसाड़िया में बाप और बेटी का रिश्ता शर्मसार होने वाली एक मामला सामने आई है. एक पिता (Father) शराब के नशे में धूत होकर वह पिछले एक साल से अपनी अपनी 16 वर्षीय  बेटी (Daughter) से दुष्कर्म कर रहा था. पीड़िता की मां की शिकायत के बाद दरिंदे पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के बारे में बताया जा रहा है की वह पहले भी दुष्कर्म के मामले में 8  माह जेल में रह चुका है. यह भी पढ़े: Mumbai: अपनी 10 साल की बेटी के साथ दरिंदगी के आरोप में पिता गिरफ्तार

पुलिस स्टेशन में दी शिकायत के अनुसार पीड़िता की मां को घर से बाहर होने पर वह शराब के नशे में मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था. दुष्कर्म के साथ ही वह उसे किसी से इस बात को नहीं बताने को धमकी भी देता था. जिस डर से वह इस बात को वह किसी से नहीं बताती थी. लेकिन एक दिन जब उसके पेट में दर्द हुआ. दर्द के बाद पीड़िता ने बेटी को पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची. जहां पर बेटी से मां से सभी बातें रो- रोकर मां से बताई. बेटी के साथ बाप की इस हरकत को लेकर पीड़िता की मां ने देर ना करते हुए लसड़िया पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ केस दर्ज करवाई.

लसड़िया पुलिस स्टेशन (Lasadiya Police Station) के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह (Vijender Singh) के अनुसार पीड़िता की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे जंगल में छुपे होने की खबर मिली. जंगल में तलाश अभियान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी खेती का काम करने के साथ ही मजदूरी का काम करता है. वहीं पीड़िता 11 वीं की छात्रा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).