Rajasthan Shocker: दौसा में धार्मिक कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 300 लोग बीमार पड़े

ग्रामीणों के एक सामूहिक दावत के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद, उन्होंने उल्टी, पेट दर्द की शिकायत की. इसके बाद उन्हें निजी वाहनों और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. दूषित भोजन खाने की सूचना मिलने पर दौसा के सीएमएचओ डॉ सुभाष बिलोनिया भी महुवा अस्पताल पहुंचे, और बीमार लोगों का हालचाल जाना.

दूषित भोजन (Photo Credits: IANS)

जयपुर: राजस्थान के दौसा में एक धार्मिक कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 300 लोग बीमार पड़ गए. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. घटना दौसा के मंडावर थाना क्षेत्र के पाखर चौडाकी गांव में गुरुवार की रात करीब नौ बजे हुई. धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों ने दूषित भोजन खा लिया, जिसके बाद उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई.

जानकारी के अनुसार, पाखर गांव निवासी महेंद्र बैरवा को हाल ही में दिल्ली में शिक्षक के पद पर सरकारी नौकरी मिली थी. इसलिए उन्होंने गुरुवार को गांव में सवामणी का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया था. 3 हथियारबंद लुटेरों ने मनी एक्सचेंज की दुकान को बनाया निशाना, लोगों ने एक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

ग्रामीणों के एक सामूहिक दावत के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद, उन्होंने उल्टी, पेट दर्द की शिकायत की. इसके बाद उन्हें निजी वाहनों और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. दूषित भोजन खाने की सूचना मिलने पर दौसा के सीएमएचओ डॉ सुभाष बिलोनिया भी महुवा अस्पताल पहुंचे, और बीमार लोगों का हालचाल जाना.

बीमार लोगों के इलाज के लिए चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और लड्डू, पूड़ी, सब्जी और दाल समेत खाने के सैंपल भी जांच के लिए भेजे. महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला भी मरीजों का हाल जानने महुवा व मंडावर अस्पताल पहुंचे. फिलहाल ज्यादातर बीमार लोगों की सेहत में सुधार बताया जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से रौंदा, राशिद खान ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 52nd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 230 रनों का टारगेट, शुभमन गिल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs GT, IPL 2026 52nd Match Live Toss And Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड