Heart Attack On Duty: ड्यूटी के दौरान एसएचओ को आया हार्ट अटैक, मौत
उनका पार्थिव शरीर 8 मार्च को उनके गांव पहुंचा. सिंह अलवर जिले के नीमराना क्षेत्र के फुसापुर गांव के मूल निवासी थे और उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है
जयपुर, 9 मार्च: जयपुर (Jaipur) ग्रामीण के भबरू थाने में तैनात एक एसएचओ को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ा और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई. अतर सिंह के साथियों ने बताया कि 54 वर्षीय एसएचओ करीब डेढ़ साल पहले भबरू थाने में तैनात हुए थे. वह पूरी तरह से फिट थे और उनका कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं था. वह 2 मार्च को थाने में रोल कॉल करते समय अचानक गिर पड़े. उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां 7 मार्च को उनका निधन हो गया. यह भी पढ़ें: Heart Attack While Bowling: गेंदबाजी के दौरान आया हार्ट अटैक, बॉलर की हुई मौत
उनका पार्थिव शरीर 8 मार्च को उनके गांव पहुंचा. सिंह अलवर जिले के नीमराना क्षेत्र के फुसापुर गांव के मूल निवासी थे और उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है. गौरतलब है कि 7 मार्च को लेह में तैनात झुंझुनू के एक आर्मी ऑफिसर की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. उनका भी कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं था और वह फिट थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

