Rajasthan: सचिन पायलट ने की बारिश से प्रभावित लोगों के लिए तत्काल मदद की अपील

राजस्थान के टोंक जिले में आंधी-तूफान और भारी बारिश से 12 लोगों की मौत के मद्देनजर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रभावित लोगों के लिए तत्काल सहायता का आग्रह किया है.

Sachin Pilot (Photo Credit: Facebook)

जयपुर, 27 मई: राजस्थान के टोंक जिले में आंधी-तूफान और भारी बारिश से 12 लोगों की मौत के मद्देनजर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रभावित लोगों के लिए तत्काल सहायता का आग्रह किया है. टोंक से कांग्रेस विधायक पायलट ने राज्य के आपदा मंत्री गोविंद मेघवाल को पत्र लिखकर उन परिवारों के नुकसान का आकलन करने के लिए एक सर्वे करने का आग्रह किया है, जिन्होंने अपने परिजनों को खो दिया है. साथ ही जो लोग घायल हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया है. यह भी पढ़ें: Rajasthan: पिछले दो दिनों में राज्य में बारिश और तूफान से कुल 13 लोगों की मौत

इससे पहले टोंक के जिलाधिकारी चिन्मय गोपाल ने पीड़ित परिवारों को मुआवजे के तौर पर 4 लाख रुपये देने की घोषणा की थी. इस बीच, अजमेर रेंज के आईजी ने कहा कि गुरुवार की रात ज्यादातर मौतें दीवार गिरने से हुई हैं. आईजी ने कहा कि टोंक में एक घर का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति और उसके दो पोते की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 55 वर्षीय इशाक, 4 वर्षीय अयान और 5 वर्षीय अयाना के रूप में हुई है. सुवा लाल और भल्ला राम के रूप में पहचाने जाने वाले दो ग्रामीणों की भी घर गिरने से मौत हो गई.

सात पीड़ितों में 5 से 14 साल के बच्चे भी शामिल हैं. अधिकारियों ने कहा कि घायलों का टोंक के विभिन्न अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज चल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू