Rajasthan: बिना ओटीपी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर उड़ाए करीब दो लाख रुपए

राजस्थान के बूंदी में एक शख्स के दो बैंक खातों से दो लाख रूपए क्रेडिट कार्ड के जरिए निकाल लिए गए. ये पैसे किसने निकाले, कैसे निकाले, ठगी का शिकार हुए शख्स के लिए यह सवाल अभी-भी अबूझ पहेली बना हुआ है.

बूंदी, 30 अप्रैल : राजस्थान के बूंदी में एक शख्स के दो बैंक खातों से दो लाख रूपए क्रेडिट कार्ड के जरिए निकाल लिए गए. ये पैसे किसने निकाले, कैसे निकाले, ठगी का शिकार हुए शख्स के लिए यह सवाल अभी-भी अबूझ पहेली बना हुआ है. हालांकि, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेने के बाद तफ्तीश शुरू कर दी है. पीड़ित की पहचान लिपिक देवरियां निवासी आनन्दराम मीना के रूप में हुई है.

पीड़ित ने बताया, “एसबीआई व बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड थे. एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 84 हजार 153 रुपए और बैंक ऑफ बड़ौदा से 12 हजार 117 रुपए के ऑनलाईन ट्रांजैक्शन कर निकाले गए हैं. एसबीआई से 21 बार और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से 3 बार ट्रांजैक्शन किए गए. इसमें साउथ बिहार पावर लिमिटेड व मोबाइल रिचार्ज किए गए. यह सब ट्रांजैक्शन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच हुए. इस संबंध में उनके पास न तो कोई मैसेज आया और न ही कोई ओटीपी आया.” यह भी पढ़ें : Giriraj Singh on Congress: ‘यह डूबती हुई नाव है, जो चढ़ेगा वो डूबेगा’, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर तीखा हमला

बता दें, आनन्दराम राजकीय विद्यालय मे लिपिक सेवा मे कार्यरत हैं. लोकसभा चुनाव में ड्यूटी पर केशोरायपाटन उपखंड क्षेत्र में होने से उन्हें इसका पता नहीं चला. चुनाव के बाद खाते को चेक करने के बाद पता चला कि किसी ने उनके बैंक खाते से दो लाख रुपए निकाल लिए हैं, जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत फौरन पुलिस से की.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश