राजस्थान: पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसपैठ करते दिखा टिड्डियों का झुंड, जैसलमेर जिला प्रशासन अलर्ट, देखें वीडियो

राजस्थान के जैसलमेर में टिड्डियों के झुंड को अंतरराष्ट्रीय सीमा बबलियान सीमा चौकी और तनोट के पास घुसपैठ करते हुए देखा गया है. टिड्डियों की इस घुसपैठ को देखते हुए जैसलमेर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है, क्योंकि अगर इनकी घुसपैठ को नहीं रोका गया तो आसपास के खेतों की फसलें तबाह हो सकती हैं.

टिड्डी/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जैसलमेर: राजस्थान (Rajasthan) के सीमावर्ती जिलों में पाकिस्तान (Pakistan) से टिड्डियों (Locust) की घुसपैठ का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है. पाकिस्तान से भारत में टिड्डियों की घुसपैठ सबसे ज्यादा किसानों और उनकी फसलों के लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं. रविवार को टिड्डियों का झुंड राजस्थान के जैसलमेल (Jaisalmer) में पाकिस्तान से भारत की सीमा में घुसपैठ करते हुए दिखाई दिया. टिड्डियों के झुंड को अंतरराष्ट्रीय सीमा बबलियान सीमा चौकी और तनोट के पास घुसपैठ करते हुए देखा गया है. टिड्डियों की इस घुसपैठ को देखते हुए जैसलमेर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है, क्योंकि अगर इनकी घुसपैठ को नहीं रोका गया तो आसपास के खेतों की फसलें तबाह हो सकती हैं.

जैसलमेर के जिला कलेक्टर नमित मेहता का कहना है कि मई के अंत तक फिर से टिड्डियों के हमले की संभावना है. उन्होंने कहा कि हमनें (Locust Control Organization-LCO) टिड्डी नियंत्रण संगठन को इससे निपटने के लिए सारे संसाधन इकट्ठा करने के निर्देश दिए हैं. जल्द ही हम बीएसएफ और एलसीओ के अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठकर करेंगे.

टिड्डियों की घुसपैठ-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अंतरराष्ट्रीय सीमा बबलियान सीमा चौका और तनोट के पास छोटे-छोटे टिड्डियों का दल पाकिस्तान की सीमा पार कर भारत की सीमा में घुसपैठ करते नजर आ रहा है. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: टिड्डियों के झुंड से निपटने में असमर्थ कराची के लोगों को सिंध के मंत्री ने दी बिरयानी बनाने की सलाह

देखें वीडियो-

गौरतलब है कि टिड्डियों का झुंड राजस्थान में आने वाली हवा या रेगिस्तानी तूफान की मदद से फैलते हैं. हालांकि पाकिस्तान से भारत में टिड्डियों की घुसपैठ का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार टिड्डियों का झुंड घुसपैठ करके सीमावर्ती जिलों में किसानों की फसलों को तबाह कर चुका है. बताया जाता है कि समय से कीटनाशकों का छिड़काव न होने से टिड्डियों की समस्या बढ़ जाती है और कड़ी मेहनत से उपजाई गई किसानों की फसल नष्ट हो जाती है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड