Rajasthan: पाकिस्तान से आये रेतीले तूफान की चपेट में आया जैसलमेर, सोनार किले की दीवारें हिली, शहर की बिजली हुई गुल

राजस्थान (Rajasthan) का जैसलमेर (Jaisalmer) बुधवार देर रात पाकिस्तान से आ रही तेज रेतीले तूफान की चपेट में आ गया, जिससे इलाके के प्रसिद्ध सोनार किले को नुकसान पहुंचा है. सुनहरी शहर जैसलमेर में रेतीले तूफान ने ऐसा कहर बरपाया है कि 800 साल से अधिक पुराने किले की दीवारों को हिलाकर रख दिया. इसके अलावा उत्कृष्ट कलाकृतियों वाले हवा पोल को भी नुकसान पहुंचा है.

सोनार किला (Photo Credits: Wikimedia Commons)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) का जैसलमेर (Jaisalmer) बुधवार देर रात पाकिस्तान से आ रही तेज रेतीले तूफान (Sand Storm) की चपेट में आ गया, जिससे इलाके के प्रसिद्ध सोनार किले को नुकसान पहुंचा है. सुनहरी शहर जैसलमेर में रेतीले तूफान ने ऐसा कहर बरपाया है कि 800 साल से अधिक पुराने किले की दीवारों को हिलाकर रख दिया. इसके अलावा उत्कृष्ट कलाकृतियों वाले हवा पोल को भी नुकसान पहुंचा है. Rajasthan: किशोरी के साथ दुष्कर्म के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास

जैसे ही तूफान ने देर रात क्षेत्र में दस्तक दी, किले के आसपास कोई नहीं था और इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों ने पुष्टि की कि कई जगहों पर बिजली के खंभे भी उखड़ गए, जबकि तेज हवा के कारण कई घरों की टिन की छतें उड़ गईं.

बुधवार आधी रात के करीब 45 मिनट तक चली आंधी ने जैसलमेर शहर में बिजली गुल कर दी. तूफान के बाद हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही.

मौसम विभाग ने गुरुवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, भरतपुर (पूर्व), अलवर और आसपास के इलाकों में छिटपुट स्थानों पर आंधी/धूल भरी आंधी/हल्की बारिश/बिजली/तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड