Rajasthan SDM Slap Row: राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसडीएम को थप्पड़ जड़ने वाले निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा गिरफ्तार

राजस्थान के टोंक जिले में मतदान के दौरान एक उप-खंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को थप्पड़ मारने की घटना के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया

(Photo Credits Times Of India)

Rajasthan SDM Slap Row:  राजस्थान के टोंक जिले में मतदान के दौरान एक उप-खंड मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को थप्पड़ मारने की घटना के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस के बागी नेता एवं निर्दलीय उम्मीदवार मीणा ने मालपुरा के एसडीएम अमित चौधरी का कॉलर पकड़ा और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया.

चौधरी अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने समरावता गांव को देवली के बजाय उनियारा उप मंडल में शामिल करने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था. लोगों का कहना है कि उनियारा उनके लिए सबसे नजदीक है। मीणा ग्रामीणों का समर्थन कर रहे थे. यह भी पढ़े: Rajasthan SDM Slapping Incident: राजस्थान के टोंक में बवाल के बाद 60 लोग गिरफ्तार, निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने SDM को जड़ा था थप्पड़

इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, वाहनों में आगजनी की गई, पुलिस पर पथराव किया गया और 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मतदान केंद्र के बाहर भड़की हिंसा में करीब 60 दोपहिया और 18 चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता गांव में धरने पर बैठे मीणा और उनके समर्थकों को हटाने की कोशिश की.

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परिषद ने कलम बंद हड़ताल का आह्वान किया जिसके कारण सुबह कुछ समय के लिए सरकारी कामकाज प्रभावित रहा.  मीणा के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित चार मामले दर्ज किए गए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट