शीतलहर की चपेट में राजस्थान: चुरू में रात का तापमान माइनस 0.3 डिग्री
राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
जयपुर, 18 दिसंबर: राजस्थान (Rajasthan) के कई हिस्सों में शीतलहर के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. चूरू (Churu) में रात का तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य के नौ जिले रविवार तक शीत लहर की चपेट में रहेंगे, जिनमें श्री गंगानगर (Ganganagar), हनुमानगढ़ (Hanumangarh), जैसलमेर (Jaisalmer), बीकानेर (Bikaner), चूरू (Churu), अलवर (Alwar), भरतपुर (Bharatpur), सीकर (Sikar) और झुंझुनू (Jhunjhunu) शामिल हैं.
गुरुवार के माउंट आबू में शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पारा लुढ़क गया. सीकर में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रहा. यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड का कहर, द्रास में -28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज.
राज्य के कई अन्य जिलों में पांच डिग्री सेल्सियस से कम तापमान दर्ज किया गया. पिलानी में 1.5 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा (Bhilwara) में 2.1 और वनस्थली (Vanasthali) में 2.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2020 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

