Rajasthan Horrific Accident: राजस्थान के झालावाड़ में सड़क हादसे में 9 की मौत
राजस्थान के झालावाड़ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां बेकाबू ट्रॉली ने एक वैन को टक्कर मार दी जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई.
झालावाड़, 21 अप्रैल : राजस्थान के झालावाड़ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां बेकाबू ट्रॉली ने एक वैन को टक्कर मार दी जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई.
बताया गया है कि वैन में 10 लोग सवार थे जिसमें से 9 की मौत हो गई है. सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. हादसा अकलेरा के समीप पंचोला गांव में हुआ जहां एक बेकाबू ट्रॉली ने एक वैन को टक्कर मार दी जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़: ईडी ने शराब ‘घोटाला’ मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी टुटेजा को गिरफ्तार किया
घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है और घायल एक व्यक्ति को हॉस्पिटल में पहुंचाया गया है. हादसा इतना भयानक था कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

