पार्टी में जमकर पी शराब, फिर नशे में लड़का और लड़की ने बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर से लगा दी छलांग

राजस्थान (Rajasthan) के झोटवाड़ा (Jhotwara) से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक अविवाहित जोड़े ने ऐसी हरकत की जिससे उनकी जान जा सकती थी. दरअसल 20 साल के अविवाहित जोड़े ने नशे की हालत एक रिहायशी इमारत के थर्ड फ्लोर से छलांग लगा दी. जिसके बाद दोनों निचे गिर गए. इस हादसे में दोनों बच तो गए लेकिन कई गंभीर चोट आई है. जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. खबरों के मुताबिक जब दोनों ने छलांग लगाया था तो दोनों नशे में चूर थे. फिलहाल घटना के बाद दोनों अपने बयान में कूदने की बात को नकार रहे हैं.

क्राइम सीन/पुलिस (Photo Credits: IANS)

जयपुर:- राजस्थान (Rajasthan) के झोटवाड़ा (Jhotwara) से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक अविवाहित जोड़े ने ऐसी हरकत की जिससे उनकी जान जा सकती थी. दरअसल 20 साल के अविवाहित जोड़े ने नशे की हालत एक रिहायशी इमारत के थर्ड फ्लोर से छलांग लगा दी. जिसके बाद दोनों निचे गिर गए. इस हादसे में दोनों बच तो गए लेकिन कई गंभीर चोट आई है. जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. खबरों के मुताबिक जब दोनों ने छलांग लगाया था तो दोनों नशे में चूर थे. फिलहाल घटना के बाद दोनों अपने बयान में कूदने की बात को नकार रहे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, झोटवाड़ा के SHO विक्रम सिंह ने बताया कि जब दोनों बिल्डिंग से निचे गिरे तो वे नशे में थे. वहीं गिरने के बाद युवक को पैर और लड़की के पीठ में चोट आई है. इस दौरान जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने पहुंची तो उन्होंने कहा कि वे कूदे नहीं है. फिलहाल दोनों को कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों ने जन्मदिन की पार्टी पर जमकर शराब पी उसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. इस दौरान बात बढ़ने लगी और उन्होंने तीसरे महले से छलांग लगा दी.

यह भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गैंगरेप पीड़ित लड़की को केरोसिन डालकर जलाया, हालत गंभीर, 4 हिरासत में, मुख्य आरोपी अब भी फरार.

इस दौरान यह भी पता चला की छलांग लगाने वाला 23 साल का युवक मगनपुरा निवासी मुकेश ताखर है. जो खाटूश्यामजी इलाके में लूट और अन्य मामले में पुलिस का वांच्छित चल रहा है. वहीं युवती का नाम रूपा बताया जा रहा है, जो सिंधी कैंप के पास एक मसाज पार्लर में काम करती है. हाल ही युवक का जन्मदिन यहीं पर दोनों ने साथ मनाया था. दोनों कुछ दिनों पहले ही इस अपार्टमेंट में रहने आए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rajasthan Weather Forecast and Update: राजस्थान में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' जारी

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड