Rajasthan Election 2023: राजस्थान में चुनावी सभा में पीएम मोदी ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना, कहा- यह सरकार कभी सत्ता में नहीं लौटेगी

राजस्थान के सागवाड़ा में आदिवासी क्षेत्र में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार राज्य में सत्ता में वापस नहीं आएगी.

PM Modi (Photo Credit: ANI)

जयपुर, 22 नवंबर : राजस्थान के सागवाड़ा में आदिवासी क्षेत्र में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार राज्य में सत्ता में वापस नहीं आएगी. राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को प्रचार का आखिरी दिन है. सागवाड़ा में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ''बांसवाड़ा-डूंगरपुर राजस्थान के वागड़ क्षेत्र में आता है. वागड़ क्षेत्र को कांग्रेस के कुशासन का खामियाजा भुगतना पड़ा है.

“कांग्रेस नेताओं के करीबी लोगों के बच्चे अधिकारी बन गए और आपके बच्चों को चुन-चुनकर बाहर कर दिया गया. “पेपर लीक माफिया ने राजस्थान के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है.“ “कांग्रेस नेताओं के परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं और उनके लॉकरों से सोने की ईंटें निकाली जा रही हैं.  लाल डायरी के पन्ने खुल रहे हैं, जो कांग्रेस सरकार के काले कारनामों को बयां करती है.  यह भी पढ़े:राजस्थान चुनाव : कांग्रेस ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ पाने के लिये धर्म से छेड़छाड़ का आरोप लगाया

“केंद्र सरकार की योजनाओं को राजस्थान में लागू करने के लिए कांग्रेस को हटाना जरूरी है. मोदी (आपके लिए) कितना भी कुछ करना चाहें, कैसे करेंगे कोई और तो जयपुर में बैठा है? इसलिए, भाजपा सरकार चुनें.” उन्होंने कहा, “कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की गुलाम बन गई है। कल मैं जयपुर में रोड शो कर रहा था, वहां बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए थे, इसमें मुख्यमंत्री की तो फोटो थी, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की नहीं, उनके एक सांसद की फोटो तो थी, लेकिन उनके अध्‍यक्ष्‍ज्ञ और इतने बड़े दलित नेता खड़गे की फोटो शामिल नहीं थी, कल मैंने देखा कि कांग्रेस में एक दलित नेता के साथ क्या हुआ.

वह कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं के परिवार से हैं. लेकिन कांग्रेस केवल एक परिवार की भक्ति में लगी हुई है.”मोदी ने कांग्रेस पर सरकारी कर्मचारियों को धोखा देने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा,“लूट की नीति के कारण खजाना खाली हो गया है. उनका पैसा महीनों तक सरकार के पास पड़ा रहता है. कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और भविष्य निधि का पैसा भी नहीं मिल रहा है.''

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट