राजस्थान: जोधपुर के एक कोर्ट में गाय की हुई पेशी, जानिए क्या है कारण
वकील ने बताया कि गाय के मालिकाना हक को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हुआ.
राजस्थान (Rajasthan) से गाय (Cow) को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है. दरअसल, जोधपुर (Jodhpur) में एक गाय के मालिकाना हक (Ownership) को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हुआ है. इसी मामले को लेकर शुक्रवार को जोधपुर के एक लोकल कोर्ट (Local Court) में गाय की पेशी हुई. वकील (Lawyer) ने बताया कि गाय के मालिकाना हक को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हुआ. एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई. गाय की कोर्ट में पेशी हुई. वकील ने बताया कि गाय की भौतिक सत्यापन (Physical Identification) की गई. अब इस मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी.
Rajasthan: A cow was produced before a local court in Jodhpur today, in connection with a dispute over its ownership. Lawyer says,'2 men had dispute over ownership of cow;FIR was registered. Cow was produced before court,physical identification was done. Next hearing on April 15' pic.twitter.com/sWF50e1l8M
— ANI (@ANI) April 12, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाय के मालिकाना हक को लेकर जिन दो लोगों के बीच विवाद हुआ है, उनमें से एक शिक्षक है तो दूसरा कॉन्स्टेबल. बताया जा रहा है कि गाय के मालिकाना हक को लेकर शिक्षक और कॉन्स्टेबल के बीच आठ महीने से विवाद चल रहा है. यह भी पढ़ें- प्लेन से लाया जाएगा गाय का प्रीमियम दूध, दिल्ली में बिकेगा 120 रुपये लीटर
रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक और कॉन्स्टेबल इस बात पर अड़े हैं कि चाहे सुप्रीम कोर्ट तक केस लड़ना पड़े, वह अपनी गाय लेकर रहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2019 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

