Bhajan Lal Sharma Father Injured: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के पिता बाथरूम में फिसलकर गिरे, पसलियों में आई है चोटें! अस्पताल में कराया गया भर्ती- VIDEO
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता बाथरूम फिसलकर गिर गए है. जिससे उनके पसलियों में चोटें आई है. इलाज के लिए उन्हें आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
Bhajan Lal Sharma's Father Injured: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता कृष्ण स्वरूप बाथरूम फिसलकर गिर गए है. जिससे उनके पसलियों में चोटें आई है. जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए आरबीएम अस्पताल लाया गया. फिलहाल उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों की माने तो मुख्यमंत्री के पिता के पसलियों में चोटें आई है. फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल के डॉक्टरों की माने तो उनका सीटी स्कैन किया गया है जिसमें उनके दाएं हिस्से की पसलियों के फैक्चर के निशान मिले हैं.
हालांकि उनकी स्थिति स्टेबल है. लेकिन आरबीएम अस्पताल की मेडिकल टीम की बात जयपुर एसएमएस अस्पताल की टीम से चल रही है. कहा जा रहा है कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें जयपुर रेफर किया जाएगा है. वहीं मुख्यमंत्रीके पिता के चोटिल होने की सूचना पर जिला कलक्टर डॉ.अमित यादव के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी आरबीएम अस्पताल पहुंचे. जहां उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली. यह भी पढ़े: Rajasthan BJP Meeting: शिवराज सिंह चौहान और दुष्यंत गौतम ने राजस्थान CM भजनलाल शर्मा से की मुलाकात
सीएम भजनलाल शर्मा अस्पताल में भर्ती:
बताया जा रहा है कि सीएम भजनलाल शर्मा के पिता बाथरूम में गए. इसी बीच वे उनका संतुलन बिगड़ गया. जिससे वे बाथरूम में गिर गए. घर पर मौजूद सीएम भजनलाल शर्मा का भतीजा अनान-फानन में अपस्ताल लेकर पहुंचा. जहां पर सीटी स्कैन के बाद मालूम पड़ा कि उनकी पसलियों में चोटें आई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

