Rajasthan: बीएसएफ ने पाकिस्तान से आए ड्रोन को मार गिराया, नशीले पदार्थ भी बरामद

बीएसएफ ने बताया कि 03-04 फरवरी की मध्यरात्रि के दौरान राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर के सामान्य क्षेत्र श्रीकरनपुर में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है, जो नारकोटिक्स की तस्करी लिए अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास से भारत की तरफ घुसा था.

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने राजस्थान (Rajasthan) के श्रीगंगानगर में पाकिस्तान (Pakistan) से आए एक ड्रोन (Drone) को गोलीबारी कर मार गिराया है. ड्रोन देर रात को भारतीय क्षेत्र (Indian Territory) में दाखिल हुआ था और शनिवार सुबह सैनिकों (Soldiers) ने एक ड्रोन के अलावा उसके साथ लाए गए करीब 6 किलोग्राम नशीले पदार्थ (Narcotics) भी बरामद किए है. बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है.

बीएसएफ ने बताया कि 03-04 फरवरी की मध्यरात्रि के दौरान राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर के सामान्य क्षेत्र श्रीकरनपुर में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है, जो नारकोटिक्स की तस्करी लिए अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास से भारत की तरफ घुसा था. Chinese Spy Balloon: चीन की गुस्ताखी, फिर अमेरिका के ऊपर से गुजरा ड्रैगन का जासूसी गुब्बारा, 3 बसों के बराबर है साइज

एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आसपास के इलाके में तलाशी के दौरान बीएसएफ के जवानों द्वारा 1 पाक ड्रोन और लगभग 6 किलोग्राम वजन वाले नशीले पदार्थों के 2 बैग बरामद किए. फिलहाल इस वक्त भी आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

गौरतलब है कि घने कोहरे का फायदा उठाकर पाकिस्तानी तस्कर अक्सर भारत की सीमा में ड्रग्स और हथियार भेजने की कोशिश करते हैं. इसी तरह के एक प्रयास को विफल करते हुए शुक्रवार को भी बीएसएफ ने अमृतसर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड