Rajasthan Shocker: रिश्ता हुआ शर्मसार! मुंह बोली चचेरी नाबालिग बहन से भाई ने किया रेप, पीड़िता उसके बच्चे की बनी मां
भाई और बहन का पवित्र रिश्ता कहा जाता हैं. जिस रिश्ते के लिए भाई हमेशा अपनी बहन की रक्षा करता हैं. लेकिन जोधपुर के खेड़ापा थाना इलाके में यह रिश्ता शर्मसार हुआ है. यहां एक लड़के ने अपनी मुंह बोली नाबालिग चचेरी बहन को एक बार अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद उसके साथ कई बार रेप किया. जिससे वह गर्भवती हो गई.
Rajasthan Shocker: भाई (Brother) और बहन (Sister) का पवित्र रिश्ता कहा जाता हैं. जिस रिश्ते के लिए भाई हमेशा अपनी बहन की रक्षा करता हैं. लेकिन जोधपुर के खेड़ापा थाना इलाके में यह रिश्ता शर्मसार हुआ है. यहां एक लड़के ने अपनी मुंह बोली नाबालिग चचेरी बहन को एक बार अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद उसके साथ कई बार रेप (Rape) किया. जिससे वह गर्भवती (Pregnant) हो गई. नाबालिग लड़की ने जोधपुर के उम्मेद अस्पताल (Umaid Hospital) में शुक्रवार को बेटी को जन्म दिया.
पीड़िता 10वीं की छात्रा है. उसके साथ उसके चाचा के बेटे ने ही गर्भवती से पहले उसे साथ एक दिन रेप किया. जिसके बाद वह नाबालिग से कई बार रेप किया. इस बीच वह गर्भवती हो गई. परिवार वालों को पहले नाबालिग के गर्भवती होने की खबर नहीं लग पाई. लेकिन उसके गर्भवती होने के कुछ महीने बाद जब उसकी तबियत एक दिन ख़राब होने पर जांच करवाई गई तो मालूम पड़ा कि वह गर्भ हैं. जिसके बाद पीड़ित ने भी बताया कि उसके चाचा के लड़के ने उसके साथ यह घिनौनी हरकत की हैं. आरोपी चेचेरा भाई भी नाबालिग बताया जा रहा है. यह भी पढ़े: Man Impregnated Girlfriend’s Daughter: गर्लफ्रैंड की बेटी के साथ शख्स ने किया सेक्स, कर दिया प्रेग्नेंट, पुलिस ने की ये कार्रवाई
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना में पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत रेप का मामला दर्ज किया है. वहीं परिजनों और पीड़िता को नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि उसके परिजन नवजात को बाल कल्याण समिति के मार्फत शिशु गृह को सौंपेंगे.
खेड़ापा पुलिस के अनुसार गर्मियों की छुट्टियों में पीड़िता के घर आए उसके चचेरे भाई ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुए रेप किया. शर्म के मारे वह इस बात को किसी से नहीं बताई. इसी का फायदा उठाते हुए उसने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया.
वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर धनपत गुर्जर के अनुसार बच्ची के जन्म लेने के बाद परिवार वालों ने दो दिन तक चुप्पी साधे रखी. आखिरकार बाल कल्याण समिति और पुलिस की ओर से ढांढस बंधाये जाने के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने सारी बात बताई. पुलिस के अनुसार परिजनों के साथ ही आरोपी के परिवार वाले बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2021 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

