Rajasthan Shocker: राजस्थान में जीजा ने साली का अपहरण कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान (Rajasthan) में सगे जीजा (Brother-in-law) ने अपनी नाबालिग साली (Minor sister-in-law) को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया. पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार कर लिया है.
राजस्थान, 22 जनवरी: राजस्थान (Rajasthan) में अनूपगढ़ (Anupgarh) के एक गांव में इंसानी रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. आरोप है कि सगे जीजा (Brother-in-law) ने अपनी नाबालिग साली (Minor sister-in-law) को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया. Himachal Pradesh Shocker: मंडी में नेपाल की रहने वाली 16 वर्षीय रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
नाबालिग पीड़िता के पिता ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में आरोपी बूटा सिंह उर्फ मंगा पुत्र गुरनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. मामले में पुलिस ने आरोपी जीजी को गिरफ्तार कर लिया है. अनूपगढ़ पुलिस के मुताब्क नाबालिक लड़की के पिता ने अनूपगढ़ पुलिस थाने में 17 दिसंबर 2022 को अपने दामाद के खिलाफ नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज करवाया था.
नाबालिग लड़की के पिता ने बताया था कि 15 दिसंबर 2021 को रात के करीब 11 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी कहीं चली गई. इसके बाद उसके परिजन उसकी तलाश में जुट गए. रिश्तेदारों के यहां भी पीड़िता को तलाशा गया,लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला. रेप पीड़िता के पिता ने बताया कि जब वह अपनी नाबालिग बेटी की तलाश कर रहा था. तो उसे पता चला कि उसका दामाद बूटा सिंह भी घर से गायब है. पुलिस ने जब बूटा सिंह क गिरफ्तार किया तब मामले का खुलासा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
राजस्थान में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने
राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) में पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. लसाड़िया थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय बेटी (Minor Daughter) ने अपने पिता (Father) पर बलात्कार (Rape) करने का आरोप लगाया है. नाबालिग के आरोपों के मुताबिक उसका पिता शराब के नशे में पिछले एक साल से उसके साथ रेप कर रहा था. इस घटना की जानकारी बेटी ने 3 दिन पहले अपनी मां (Mother) को दी. पीड़िता की मां ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. लसाडिया पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाप रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

