Boat Capsizes in Kota: राजस्थान स्थित कोटा के चंबल नदी में पलटी नाव, हादसे में 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजस्थान के कोटा में चंबल नदी में यात्रियों से भरी नाव के पलटने से बड़ा हादसा हुआ है. इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 लोगों मौके पर मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि नाव में करीब 30 यात्री सवार थे और इस नाव पर 14 बाइक भी नदी पार करवाने के लिए रखी गई थी. ये सभी कमलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे.

नाव पलटी/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits: Facebook)

Boat Capsizes in Kota: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में चंबल नदी (Chambal River) में यात्रियों से भरी नाव के पलटने (Boat Capsizes) से बड़ा हादसा हुआ है. इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 लोगों की मौके पर मौत (10 People Died) हो गई है. बताया जा रहा है कि नाव में करीब 30 यात्री सवार थे और इस नाव पर 14 बाइक भी नदी पार करवाने के लिए रखी गई थी. ये सभी कमलेश्वर महादेव मंदिर (Kamaleshwar Mahadev Mandir) में दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन खातोली गांव के पास पहुंचने के बाद चंबल नदी पार करते हुए यह हादसा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद फौरन लापता लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन (rescue Operation) शुरू किया गया. गोताखोरों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है.

बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव में कई लोग बह गए. जानकारी के मुताबिक, नाव में क्षमता से अधिक लोग बैठे थे और बाइक भी रखी हुई थी, जिसके कारण नदी के बीच नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई. यह भी पढ़ें: Boat Capsized In Bihar: समस्तीपुर के करेह नदी में नाव पलटने से लापता हुए 3 लोग, 20 से 25 यात्री थे सवार; सर्च ऑपरेशन जारी

गौरतलब है कि कोटा से सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रशासन से घटना की पूरी जानकारी ली और लोकसभा सचिवालय ने जिला प्रशासन से संपर्क साधा. लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय लगातार जिला प्रशासन से संपर्क बनाए हुए है. फिलहाल स्थित पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है और नाव हादसे के पीड़ितो को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Mathura Boat Accident: यमुना नदी में नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10, कई लोग अब भी लापता (Watch Videos)

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड