देश

अजमेर: पिता ने किया नाबालिग बेटी की इज्जत को तार-तार, बलात्कार के बाद कराया पीड़िता का गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के अजमेर से बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की इज्जत को तार-तार कर दिया और जब वो गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात कराया. आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

अजमेर: पिता ने किया नाबालिग बेटी की इज्जत को तार-तार, बलात्कार के बाद कराया पीड़िता का गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PTI)

अजमेर: पिता और बेटी के रिश्ते को बहुत पवित्र (Father And Daughter Relation) माना जाता है, लेकिन राजस्थान (Rajasthan) के अजमेर (Ajmer) में एक कलयुगी पिता (Father) ने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. यहां एक पिता पर हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी नाबालिग बेटी (Minor Daughter Raped by Father) की इज्जत को तार-तार करके उसे गर्भवती (Pregnant) करने का आरोप लगा है. खबरों की मानें तो पहले इस शख्स ने अपनी ही नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया और जब पीड़िता गर्भवती (Pregnant) हो गई तो जबरन उसका गर्भपात (Abortion) भी कराया.

पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ POCSO (Protection of Children from Sexual Offences) यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानी पोक्सो एक्ट के तहद अक्टूबर 2018 में मामला दर्ज किया था और कई महीनों की जांच-पड़ताल के बाद अब जाकर उसे गिरफ्तार किया गया है. मामाले की तफ्तीश कर रही पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हमने पाया कि नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता ने बलात्कार किया था.

बेटी से बलात्कार करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार- 

दरअसल, बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार करनेवाला यह शर्मनाक वाकया अजमेर के गेगल थाना इलाके का है. अक्टूबर 2018 में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में एक परिवाद पेश हुआ था, जिसमें एक नाबालिक लड़की के साथ कुछ गलत होने का अंदेशा जताया गया था. इस मामले में स्थानीय पुलिस ने करीब 8 महीने तक जांच-पड़ताल की, तब जाकर वो इस मामले की तह तक पहुंच पाए. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: वहशी पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म, हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार

गौरतलब है कि पिता द्वारा बेटी का बलात्कार कर उसे गर्भवती करने और फिर उसका गर्भपात कराने वाले इस केस की जांच शुरू हुई तो पुलिस ने एक-एक पहलू को गंभीरता से सुलझाया. इस दौरान पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां को विश्वास में लेकर मदद के लिए राजी किया. पुलिस से भरोसा मिलने के बाद पीड़िता और उसकी मां ने इस हैवानियत की सारी कहानी बयां कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे डाल दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2019 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).