राजस्थान में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, घर के आंगन में सो रही थी पीड़िता

राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. एक बेखौफ बदमाश ने घर में सो रही एक 14 साल की एक नाबालिग को जबरन उठाकर अपने साथ लेकर गया.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

Rajasthan Minor Rape Case: राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की (Minor Girl)  के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. एक बेखौफ बदमाश ने घर में सो रही एक 14 साल की एक नाबालिग को जबरन उठाकर अपने साथ लेकर गया और घर से कुछ दूर उसके साथ रेप (Rape) किया. नाबालिग के साथ वह दुष्कर्म करने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया. वहां से पीड़िता जैसे-तैसे करके अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई

पीड़िता की शिकायत के बाद परिजन नाबालिग बच्ची को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसके तलाश में जुट गई है. फिलहाल अभी तक आरोपी के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है. यह भी पढ़े: UP Shocker: होटल में नाबालिग के साथ रेप की कोशिश, विरोध किया तो जहर पिलाकर जंगल में फेंका, मौत

वारदात को लेकर दोवड़ा पुलिस स्टेशन के थानाधिकारी कमलेश चौधरी ने बताया की पीड़िता के आधार पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. पीड़िता की मां ने बताया कि वह 25 अप्रैल को अपने मायके गई हुई थी. उसका पति मजदूरी करता है. 27 अप्रैल को उसका पति मजदूरी के बाद घर नहीं जाकर वहीं सो गया. घर पर उसकी नाबालिग बेटी और बेटा अकेले थे. उस दौरान रात के समय बेटी और बेटा घर के आंगन में खाट पर सोए हुये थे. उसी समय उसे एक बदमाश घर से दूर उठा कर ले गया. जहां उसके साथ दुस्क्मर किया.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट