देश

Raj Thackeray on Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राज ठाकरे की प्रतिक्रिया, हमले का एयरस्ट्राइक कोई जवाब नहीं; VIDEO

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार द्वारा की गई एयर स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर जहां एक ओर राहुल गांधी और शरद पवार जैसे विपक्षी नेता इसकी सराहना कर रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने सरकार पर सीधा सवाल उठाया है.

Raj Thackeray on Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राज ठाकरे की प्रतिक्रिया, हमले का एयरस्ट्राइक कोई जवाब नहीं; VIDEO
(Photo Credits Twitter)

Raj Thackeray on Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार द्वारा की गई एयर स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर जहां एक ओर राहुल गांधी और शरद पवार जैसे विपक्षी नेता इसकी सराहना कर रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई हैं. राज ठाकरे ने सरकार पर सीधा सवाल उठाते हुए  कहा कि "एयर स्ट्राइक और मॉक ड्रिल कोई स्थायी या वास्तविक जवाब नहीं है.

"युद्ध कोई हल नहीं": राज ठाकरे

राज ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "जब पहलगाम पर हमला हुआ, तब मैंने कहा था कि दोषियों को ऐसा सबक सिखाना चाहिए जो उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखें। लेकिन इसका हल युद्ध नहीं है. अमेरिका में भी जब हमला हुआ था, उन्होंने युद्ध नहीं किया, बल्कि आतंकियों को खोजकर मारा.  यह भी पढ़े: Operation Sindoor: ‘कोई आप पर पत्थर फेंके तो उस पर फूल फेंको, लेकिन गमले के साथ’, भारतीय क्रिकेट जगत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दी प्रतिक्रिया

 

ऑपरेशन सिंदूर' पर राज ठाकरे का सरकार से सवाल

"मूल सवाल है – यह हमला हुआ क्यों?"

मनसे प्रमुख ने कहा कि "दूसरे देश में युद्ध जैसी स्थिति पैदा करना, मॉक ड्रिल करना या सायरन बजाना केवल दिखावा है.असल मुद्दा यह है कि इस हमले को रोका क्यों नहीं गया? हमें आत्ममंथन करना चाहिए.

"पाकिस्तान पहले ही बर्बाद है"

राज ने कहा, "पाकिस्तान पहले ही बर्बाद हो चुका है, उसे और बर्बाद करने की क्या जरूरत है? आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला, और जहां सालों से पर्यटक आते हैं, वहां सुरक्षा क्यों नहीं थी? यही असली सवाल हैं.

"मॉक ड्रिल नहीं, कॉम्बिंग ऑपरेशन जरूरी"

मनसे प्रमुख ने कहा कि "देश के अंदर आतंकियों को ढूंढ निकालने के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाना जरूरी है. मॉक ड्रिल और एयर स्ट्राइक कर लोगों को गुमराह करना समाधान नहीं है।"

"प्रधानमंत्री को दौरा टालना चाहिए था"

राज ठाकरे ने यह भी कहा कि जब हमला हुआ तब प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर थे. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब दौरा अधूरा छोड़कर भारत आ गए. इसके बाद वे बिहार पहुंच गए.  बिहार के बाद अदानी कोर्ट उद्घाटन और फिल्म जगत के कार्यक्रम में हिस्सा लिया.अगर हालात इतने गंभीर थे तो इन कार्यक्रमों को टाला जा सकता था.

राज ने महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस की तारीफ की

मनसे प्रमुख ने कहा कि कहा महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि "उन्हें सब कुछ पता होता है, उनकी क्षमता पर कोई शक नहीं। सरकार को चाहिए कि युद्ध की दिशा में न जाकर ठोस कार्रवाई करे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2025 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).