देश

जनता के बीच बोले राज बब्बर, कांग्रेस जो वायदा करती है उसे पूरा करती है

उतर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राज बब्बर (Raj Babbar) ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा करती है,

जनता के बीच बोले राज बब्बर, कांग्रेस जो वायदा करती है उसे पूरा करती है
राज बब्बर (Photo Credit: ANI)

लखनऊ: उतर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राज बब्बर (Raj Babbar) ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा करती है, कर्ज माफी की तरह केंद्र में कांग्रेस (Congress) की सरकार बनते ही हर गरीब के किसान के खाते में 72 हजार रुपये भेज दिया जाएगा और अगर यह रुपया कम पड़ा तो अनिल अम्बानी और अडानी के जेब से निकाल कर पूरा कर दिया जाएगा. राजबब्बर मंगलवार को बलरामपुर के उतरौला में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे .

उन्होंने इशारों इशारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जुबानी हमला बोला और कहा कि जिन किसानों के बेटों ने देश की सीमाओ की रक्षा की खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर किया, आज उनकी शहादत को लेकर सत्ता मे बैठा व्यक्ति राजनीति कर रहा है। इंदिरा जी और राजीव जी ने अपनी शहादत दी,लेकिन शहीदों के नाम को कभी नही भुनाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2019 06:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).