देश

उत्तर प्रदेश में आज तेज और हल्की बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आस-पास इलाकों में रात को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से निजात मिली है. बारिश के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वातावरण में आद्र्रता 98 फीसदी दर्ज की गई.

उत्तर प्रदेश में आज तेज और हल्की बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज
तेज बारिश/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : IANS)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और इसके आस-पास इलाकों में रात को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से निजात मिली है. प्रदेश में आज कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के आसार हैं. रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में बादल छाए रहेंगे और कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के आसार हैं.

अगले 24 घंटों में पश्चिमी और पूर्वी उप्र के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम में आद्र्रता अधिक होने के कारण थोड़ी-थोड़ी देर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी.

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित, बालटाल और पहलगाम मार्गो पर हो रही है बारिश

रविवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23 डिग्री, बहराइच का 25 डिग्री, गोरखपुर 26 डिग्री, अलीगढ़ का 25 डिग्री सेल्सियस डिग्री पारा दर्ज किया गया. बारिश के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वातावरण में आद्र्रता 98 फीसदी दर्ज की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2019 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).