देश

मध्यप्रदेश: भोपाल सहित कई शहरों में बरसात, मौसम विभाग ने 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी की जारी

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ है, राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी है. राजधानी में गुरुवार सुबह से शुक्रवार की सुबह तक कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

मध्यप्रदेश: भोपाल सहित कई शहरों में बरसात, मौसम विभाग ने 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी की जारी
बारिश (Photo Credits : IANS)

भोपाल : बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ है, राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी है. राज्य में बीते एक सप्ताह से मानसून की सक्रियता ने अधिकांश हिस्सों को तरबतर कर दिया है. कई हिस्सों में तो बारिश के चलते जनजीवन तक अस्त व्यस्त हो गया.

शुक्रवार की सुबह से ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कहीं बादल छाए हुए हैं तो कहीं बौछारें पड़ रही हैं. साथ ही हवाएं भी चल रही हैं. राजधानी में गुरुवार सुबह से शुक्रवार की सुबह तक कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज बारिश हुई. बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 98.2 मिलीमीटर,धार में 157़.7 मिलीमीटर, खंडवा में 135 मिलीमीटर, खरगोन में 108 मिलीमीटर, रायसेन में 153.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें : Weather Alert: केरल से महाराष्ट्र तक बारिश का कोहराम, कोच्चि एयरपोर्ट 3 दिन के लिए बंद, स्कूल- कॉलेजों में भी छुट्टी

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. राज्य में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है. शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, इंदौर का 22.9 डिग्री, ग्वालियर का 25.3 डिग्री और जबलपुर का 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री, इंदौर का का 27 डिग्री, ग्वालियर का 34 डिग्री और जबलपुर का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था .

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2019 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).