Kal Ka Mausam, 05 May 2025: कहीं बारिश तो कहीं लू का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में कल का मौसम?
देश के अलग-अलग हिस्सों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. कहीं बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो कहीं तेज आंधी-तूफान ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
कल का मौसम, 05 मई 2025: देश के अलग-अलग हिस्सों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. कहीं बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, तो कहीं तेज आंधी-तूफान ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल, 5 मई 2025 के लिए कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. आईएमडी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को कल हल्की से मध्यम बारिश का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलेंगी. इनकी रफ्तार 40 से 50 किमी/घंटा तक हो सकती है.
अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है. धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है.
ये भी पढें: Weather Update: राजस्थान के चुरू में ओले गिरे, कई जगह बारिश, तापमान में गिरावट से भीषण गर्मी राहत
कैसा रहेगा कल का मौसम?
दैनिक मौसम परिचर्चा (04.05.2025)
YouTube : https://t.co/ADE68nwvvn#imd #india #rain #weatherupdate #weatherforecast #Rainfall #mausam #thunderstorm #hailstorm #heatwave @moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/63xiFPGdBQ
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 4, 2025
हरियाणा और पंजाब में कल का मौसम?
हरियाणा और पंजाब में भी मौसम का बदला मिजाज देखने को मिलेगा. आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. हवाएं 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं.
राजस्थान में कल का मौसम?
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है. जोधपुर, बीकानेर और जयपुर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. तापमान कुछ इलाकों में 42°C तक पहुंच सकता है. लू से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन धूल भरी आंधी परेशानी बढ़ा सकती है.
यूपी में कल का मौसम?
उत्तर प्रदेश में मौसम दो भागों में बंटा रहेगा. वाराणसी, प्रयागराज और आजमगढ़ जैसे पूर्वी जिलों में बारिश के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसलिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि पश्चिमी यूपी के मेरठ, आगरा जैसे इलाकों में धूल भरी आंधी और गर्म हवाओं का असर देखने को मिलेगा. यहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
बिहार और झारखंड में कल का मौसम?
बिहार के पटना, गया और भागलपुर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है. झारखंड के रांची और जमशेदपुर में भी यही हालात रह सकते हैं. तापमान करीब 39°C तक पहुंच सकता है.
मध्य प्रदेश में कल का मौसम?
मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में भीषण गर्मी बनी हुई है. हालांकि जबलपुर और सागर में थोड़ी बहुत बारिश से राहत मिल सकती है.
महाराष्ट्र में कल का मौसम?
मुंबई और पुणे में बादल तो रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. अकोला जैसे इलाके में तापमान 44°C तक जा सकता है. विदर्भ और मराठवाडा के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

