महाराष्ट्र में बारिश का कहर: मुंबई और पुणे में हो रही मुसलाधार बारिश के बाद जलजमाव, कई इलाकों में फसल को नुकसान

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई इलाको में तबाही ने दोनों राज्यों समस्याएं पैदा कर दी है. दोनों राज्यों में पिछले दो दिन से हो रही मुसलाधार बारिश के कारण चारो जलजमाव हो गया. वहीं पुणे में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है.

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश (Photo Credits: ANI)

महाराष्ट्र, 15 अक्टूबर: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई इलाको में तबाही ने दोनों राज्यों समस्याएं पैदा कर दी है. दोनों राज्यों में पिछले दो दिन से हो रही मुसलाधार बारिश के कारण चारो जलजमाव हो गया. वहीं इस भारी बारिश का असर महाराष्ट्र में भी बुधवार की रात से देखा गया है. बीती रात से महाराष्ट्र के कई शहरों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण सड़कों पर जलभराव हो गया है.

बता दें कि मुंबई और पुणे में रातभर जमकर बरसात हुई. मुंबई में सियोन पुलिस स्टेशन के पास कई फीट पानी भर गया, तो पुणे में सड़कों पर पानी भरनें के बाद लहरे उठ रही हैं. पुणे के दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर भी पानी जमा हो गया है. आईएमडी ने मुंबई में आज दिन भर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है. रात से हो रही लगातार बारिश के बाद मुंबई के बायकुला, हिंदमाता, कुर्ला, किंग सर्किल समेत कई इलाकों जलजमाव हो गया है.

यह भी पढ़ें: Heavy Rains In Pune: महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश की वजह से सोलापुर के उज्जैन बांध में बढ़ा जल स्तर, 200,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

अक्टूबर में हो रही लगातार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में फसलों की बर्बादी भी हुई. वहीं पुणे में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है. इंद्रपुर इलाके में तेज बारिश के बाद छोटे-छोटे नाले उफान पर हैं, भारी बारिश के बाद पुणे-अहमदाबाद हाईवे पर भी पानी भर गया है. मौसम विभाग ने पुणे के साथ महाराष्ट्र के मुंबई समेत रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग इलाके में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Mumbai Police ‘Khaki Swag’ Reels: मुंबई पुलिस का फैसला, अब ड्यूटी के दौरान वर्दी में नहीं बना सकेंगे 'खाकी स्वैग' रील्स, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

\