Aaj Ka Mausam, 15 April 2025: कई राज्यों में बारिश, तो कहीं लू का कहर; जानिए कैसा रहेगा आपके शहर में आज का मौसम

देश में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने वाला है. जहां एक तरफ कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू पड़ने की चेतावनी भी जारी की गई है.

Photo- X/@Indiametdept

Aaj Ka Mausam, 15 April 2025: देश में मौसम का मिज़ाज एक बार फिर बदलने वाला है. जहां एक तरफ कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू पड़ने की चेतावनी भी जारी की गई है. पश्चिमी विक्षोभ अभी मध्य से ऊपरी वायुमंडलीय स्तरों में 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 82° पूर्वी देशांतर और 14° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में सक्रिय है. इसका असर आने वाले दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दिखेगा.

इस समय दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. वहीं इससे एक ट्रफ रेखा विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक फैली है. इसके अलावा बिहार से लेकर झारखंड होते हुए ओडिशा तक भी एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, जो 3.1 किमी की ऊंचाई पर है.

ये भी पढें: Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान के अनेक भागों में अधिकतम तापमान में बढोतरी और लू चलने की संभावना

कैसा रहेगा आज का मौसम?

स्काईमेट के अनुसार, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के आसार हैं.

कहां पड़ेगी लू?

राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 14 और 15 अप्रैल को लू की स्थिति बन सकती है, जबकि 16 से 18 अप्रैल के बीच यहां कई इलाकों में भीषण लू पड़ सकती है. तेलंगाना, पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में 14 और 15 अप्रैल को लू का असर दिखेगा. पंजाब और हरियाणा में 16 से 18 अप्रैल के बीच लू चलने की आशंका है.

पिछले 24 घंटों का हाल

बीते 24 घंटे में पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, सिक्किम, असम, तटीय आंध्र, दक्षिण कर्नाटक और अंडमान में हल्की से मध्यम बारिश हुई. बिहार, झारखंड, उत्तर बंगाल, केरल, तमिलनाडु और अरुणाचल में भी हल्की बारिश दर्ज की गई.

Share Now

Tags

15 अप्रैल का पूर्वानुमान 15 अप्रैल का मौसम aaj ka mausam aaj ka mosam delhi temperature today Delhi Weather Forecast for 15 April 2025 Heat wave alert in Rajasthan Heatwave in India IMD Weather Alert 2025 IMD Weather Update Hindi Kal Ka Mausam Latest news of rain and heatwave Latest news of snowfall in Himachal latest news today Latest weather forecast live breaking news headlines news in hindi Rain and heat wave alert red alert for rain Temperature in Delhi today Today's Headlines TODAY'S WEATHER Today's weather update Tomorrow Weather Weather Weather condition in India Weather department report Weather forecast in India 2025 Weather Forecast India April 2025 weather forecast today Weather Forecast Tomorrow Weather update of North India Yellow alert for rain आईएमडी मौसम अपडेट हिंदी आईएमडी मौसम चेतावनी 2025 आज का बारिश का मौसम आज का मौसम आज का मौसम अपडेट आज का मौसम का हाल आज का मौसम कैसा रहेगा आज का मौसम कैसा है आज की सुर्खियां आज बारिश होगी उत्तर भारत का मौसम अपडेट कल का मौसम उत्तर प्रदेश कल का मौसम दिल्ली कल का मौसम बिहार कल का मौसम मध्य प्रदेश कल का मौसम राजस्थान कल मौसम कैसा रहेगा? दिल्ली का तापमान आज दिल्ली में तापमान आज बारिश और लू का अलर्ट बारिश और लू की ताजा खबर बारिश कब होगी बारिश का येलो अलर्ट बारिश का रेड अलर्ट भारत का मौसम पूर्वानुमान भारत में मौसम का हाल भारत में मौसम का हाल 2025 भारत में लू भारी बारिश की चेतानवी मौसम मौसम कल मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी मौसम विभाग की रिपोर्ट मौसम विभाग तापमान बारिश राजस्थान में लू का अलर्ट वेदर हिमाचल में बर्फबारी की ताजा खबर

\