Raigad: खोपोली के ज़ेनिथ वॉटरफॉल पर भारी बारिश के बाद आई अचानक बाढ़, पानी में फंसे 100 से ज्यादा पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया; VIDEO
महाराष्ट्र के रायगड जिले में भारी बारिश के बाद खोपोली के प्रसिद्ध जेनिथ धबधबे (Zenith Waterfall) पर अचानक आई बाढ़ के कारण 100 से अधिक पर्यटक फंस गए. स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और दमकल विभाग ने 3 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है.
Raigad: महाराष्ट्र के रायगड जिले के खोपोली में स्थित प्रसिद्ध जेनिथ धबधबे (Zenith Waterfall) पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया. वीकेंड पर पिकनिक मनाने पहुंचे मुंबई के चेंबूर, घाटकोपर और मुंबई सेंट्रल के 100 से अधिक पर्यटक अचानक हुई मूसलाधार बारिश के कारण वहां फंस गए. पहाड़ी इलाके में अत्यधिक बारिश होने से धबधबे का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और पर्यटकों का वापसी का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों, खोपोली दमकल विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से करीब तीन घंटे का चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला.
सुबह मौसम साफ देखकर पहुंचे थे पर्यटक
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों का यह समूह शनिवार सुबह करीब 7 बजे धबधबा परिसर में दाखिल हुआ था. उस समय मौसम पूरी तरह साफ था और बारिश नहीं हो रही थी. सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई, जिसके बाद पहाड़ी से बहकर आने वाले पानी के कारण झरने का बहाव बेहद खतरनाक हो गया. यह भी पढ़े: Weather Forecast: महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में सक्रिय हुआ मानसून, मौसम विभाग ने कई प्रदेशों में अत्यधिक भारी बारिश की जारी की चेतावनी
पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया
100+ Tourists Rescued After Being Stranded at Zenith Waterfall in Raigad
More than 100 tourists stranded at the popular Zenith Waterfall in Khopoli, Raigad, were safely rescued by local villagers after the water level rose suddenly due to continuous heavy rainfall.
Using ropes… pic.twitter.com/WmsVNzJXje
— Pune Mirror (@ThePuneMirror) July 5, 2026
देखें वीडियो
🛟 Heroic Rescue at Zenith Waterfall!
Over 100 tourists got trapped near the famous Zenith Waterfall in Khopoli (Khalapur taluka, Raigad district) due to a sudden surge in water flow from two days of heavy rains.
Local villagers from Vihari Thakurwadi sprang into action, using… pic.twitter.com/mQEf9a55J3
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) July 5, 2026
पानी का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि पर्यटकों को संभलने का मौका नहीं मिला. पर्यटकों का एक समूह मुख्य प्रवेश द्वार से करीब 500 मीटर अंदर और दूसरा समूह लगभग एक किलोमीटर दूर दो अलग-अलग जगहों पर फंस गया. तेज बहाव के कारण नदी को पार कर वापस आना नामुमकिन हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2026 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

