देश

Solapur: सोलापुर जिले के मोहोळ में जुए अड्डे पर छापा, 1 करोड़ 3 लाख का माल जब्त, हिरासत में लिए 38 लोग

सोलापुर के मोहोळ तहसील में एक दो मंजिली जुए अड्डे पर पुलिस के स्पेशल स्क्वाड ने रेड मारी है. इस जुए अड्डे से 38 लोगों को हिरासत में लिया गया है . इस कार्रवाई में कैश समेत महंगी गाड़ियां और स्मार्टफोन मिलाकर कुल 1 करोड़ 3 लाख 7900 रुपये का माल जब्त किया गया है.

Solapur: सोलापुर जिले के मोहोळ में जुए अड्डे पर छापा, 1 करोड़ 3 लाख का माल जब्त, हिरासत में लिए 38 लोग
Credit -Pixabay

सोलापुर के मोहोळ तहसील में एक दो मंजिली बिल्डिंग में चल रहे जुए अड्डे पर पुलिस के स्पेशल स्क्वाड ने रेड मारी है. इस जुए अड्डे से 38 लोगों को हिरासत में लिया गया  . इस कार्रवाई में कैश समेत महंगी गाड़ियां और स्मार्टफोन मिलाकर कुल 1 करोड़ 3 लाख  7900 रुपये का माल जब्त किया गया है. इस कार्रवाई में गुजरात के सूरत शहर समेत रत्नागिरी , बीड से और अन्य जगहों से पहुंचे बड़े -बड़े व्यापारी जुआ खेलते हुए पकडे गए है.

इस गांव के लोकनेते पैलेस नाम के बिल्डिंग में तिरट नाम का जुआ शुरू होने की जानकारी पुलिस को मिली थी. जिसके बाद पूरी तरह से भरोसा होने के बाद पुलिस के स्पेशल स्क्वाड ने यहांपर रेड मारी. बिल्डिंग के दोनों फ्लोर  पर जुआ खेलते हुए लोग दिखाई दिए. यह भी पढ़े :Pune Porsche Car Accident Case: पुणे में दो लोगों को कार से कुचलनेवले नाबालिग के पिता को कोर्ट लाते समय लोगों ने फेंकी पुलिस वैन पर स्याही -( Watch Video )

इस कार्रवाई में दो लाख 26 हजार की कैश समेत महिंद्रा थार, महिंद्रा एक्सयूव्ही, स्विफ्ट डिझायर, फोक्स वॕगन समेत महंगी कारो समेत 40 स्मार्टफोन ऐसा कुल मिलाकर 1 करोड़ 3 लाख 7900 रुपये का माल जब्त किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).