राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को बुधवार को उनके 78वें जन्मदिन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
नई दिल्ली, 11 जून : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख व बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को बुधवार को उनके 78वें जन्मदिन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा- यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव रहा है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है. आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन आपने हमेशा मजबूती और हौसले के साथ उन लोगों की आवाज उठाई है, जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है. आज आपके जन्मदिन पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं.“ यह भी पढ़ें : नेवार्क हवाईअड्डे पर भारतीय युवक से ‘दुर्व्यवहार’ के मामले को भारत ने अमेरिका के समक्ष उठाया
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री,लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.“ लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर पटना स्थित राजद कार्यालय में एक दूसरे को लड्डू बांटकर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से पूर्व सीएम का बर्थडे मनाया. वहीं, दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव ने परिवार के साथ केक काटा. राबड़ी आवास पर बधाई देने के लिए राजद कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा.
लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी पिता को बधाई देते हुए 'एक्स' पर लिखा, "हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा, हमारी ताकत, हमारे कवच, हमारे आदर्श, हमारे गौरव, हमारे मार्गदर्शक, हमारे सुपरमैन, हमारे पापा को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं, हैप्पी बर्थडे पापा." बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं.“
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2025 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

