Sidhu Moosewala’s Mother Pregnant: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर हैं प्रेग्नेंट! घर जल्द गूंजेगी किलकारी
दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी है. सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर 58 साल की उम्र में प्रेंग्नेट हैं और अगले महीने उन्हें गहर नन्हे बच्चे की किलकारी गुजने वाली है
- Read in
- English
Sidhu Moosewala’s Mother Pregnant: दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी है. सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर (Charan Kaur) 58 साल की उम्र में आईवीएफ (IVF) के जरिए प्रेंग्नेट हैं और अगले महीने उन्हें गहर नन्हे बच्चे की किलकारी गुजने वाली है. सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर प्रेंग्नेट और बच्चे को जन्म देने वाली है. इस बात की पुष्टि दिवंगत सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने की है.
दरअसल सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी हत्या के बाद उसके बुजुर्ग माता-पिता का कोई सहारा इस दुनिया में नहीं रह गया. जिसके बाद बेहौलाद जिन्दगी ना जीना पड़े उनकी मां ने आई.वी.एफ. के माध्यम से गर्भवती हुई है और अगले महीने यानी मार्च में बच्चे को जन्म देने वाली है. घर में नए मेहमान के आने को लेकर सिद्धू मूसेवाला की माता-पिता दोनों काफी खुश हैं. सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि हम भगवान के शुक्रगुजार हैं कि हमारे आंगन में नई जिंदगी आ रही है. यह भी पढ़े: Sidhu Moosewala Murder Case: मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, गैंगस्टर लॉरेंस का है भांजा
Tweet:
Moosewala’s mother Charan Kaur is pregnant and will be delivering a baby soon, family sources confirmed.#SidhuMooseWala pic.twitter.com/IDOfGyiywZ
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) February 27, 2024
बता दें कि 29 मई ,2022 को मानसा में सिद्धू मूसेवाला की थार कार पर 2 कारों में सवार शूटरों ने 30 राउंड से ज्यादा फायरिंग की थी. जिसमें सिद्धू मूसेवाला की जान चली गई. गोलीकांड के बाद हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने ली. फिलहाल मामले में विदेश में बैठे गैंगस्टर सचिन विश्नोई और गोल्डी बराड़ अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. जिनकी पुलिस को तलाश है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

