Punjab Shocker: मोहाली के डेरा बस्सी में नाबालिग लड़की से बलात्कार; केस दर्ज

पंजाब के मोहाली (Mohali) के डेरा बस्सी के हरिपुर गरुड़ गांव के पास वन क्षेत्र में सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना में एक नाबालिग लड़की के साथ अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया. कथित घटना के समय 10 वर्षीय पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ वन क्षेत्र में लकड़ियां इकट्ठा करने के लिए बाहर गई थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

मोहाली: पंजाब के मोहाली (Mohali) के डेरा बस्सी के हरिपुर गरुड़ गांव के पास वन क्षेत्र में सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना में एक नाबालिग लड़की के साथ अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया. कथित घटना के समय 10 वर्षीय पीड़िता अपने छोटे भाई के साथ वन क्षेत्र में लकड़ियां इकट्ठा करने के लिए बाहर गई थी. इस संबंध में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. Punjab: पहली पत्नी को तलाक दिए बिना चोरी से दूसरी शादी कर रहा था युवक, विदाई के समय मचा हंगामा, केस दर्ज.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, तब भाई-बहन कुछ लकड़ियाँ लेने के लिए वन क्षेत्र में गए थे. पीड़िता लहूलुहान होकर रोती हुई घर लौटी और आपबीती सुनाई. उसके माता-पिता कथित तौर पर उसे डेरा बस्सी के सिविल अस्पताल ले गए और पुलिस को घटना की सूचना दी गई. नाबालिग लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है. हालांकि, वह आरोपी की पहचान नहीं कर पाई.

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एएसआई हरजिंदर सिंह ने कहा कि लड़की आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है. इस बीच पुलिस ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है. वे नियमित रूप से वन क्षेत्र में आने वाले लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रहे हैं.

इस हफ्ते की शुरुआत में पंजाब से रेप की एक और घटना सामने आई थी. लुधियाना जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया. घटना तब सामने आई जब दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता ने पाया कि वह गर्भवती है. बच्ची की मां ने आठ नवंबर को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट