देश

Punjab Shocker: पंजाब में कॉन्स्टेबल की हत्या का आरोपी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

गैंगस्टर सुखविंदर राणा द्वारा कथित तौर पर पंजाब पुलिस के कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या करने के 24 घंटे के भीतर सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया.

Punjab Shocker: पंजाब में कॉन्स्टेबल की हत्या का आरोपी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया
GUN Credit- X

चंडीगढ़, 19 मार्च : गैंगस्टर सुखविंदर राणा द्वारा कथित तौर पर पंजाब पुलिस के कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या करने के 24 घंटे के भीतर सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ में राणा की मौत हो गई. उस पर रविवार को एक छापे के दौरान कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या का आरोप है.

यह मुठभेड़ होशियारपुर जिले के मुकेरियाँ में उस जगह से करीब 20 किलोमीटर दूर हुई, जहाँ कांस्टेबल की हत्या हुई थी. अमृतपाल सिंह की गैंगस्टर ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब अपराध जाँच एजेंसी (सीआईए) की टीम होशियारपुर जिले में उनके घर पर छापा मार रही थी. यह भी पढ़ें : Delhi Excise Policy Case: ईडी ने कहा – कविता ने केजरीवाल, सिसोदिया से सांठगांठ की

एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सीआईए टीम ने मुकेरियाँ के मंसूरपुर गाँव में उस घर पर छापा मारा जहां गैंगस्टर ने भारी मात्रा में अवैध हथियारों का भंडारण किया था. पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दुःख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं और उनका समर्थन करने के लिए सब कुछ करेंगे. हमारी प्रार्थनाएँ उनके परिवार और करीबी लोगों के साथ हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).