Punjab, Haryana, Delhi Rain Forecast: पंजाब-हरियाणा और राजधानी दिल्ली में पुरे दिन हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

पंजाब,हरियाणा और राजधानी दिल्ली में मानसून ने पहले ही दस्तक दे रखी है. इसी बीच राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इसके साथ ही आईएमडी का कहना है कि रात के समय बारिश बढ़ेगी. बरसात के मद्देनजर लोगों को सर्तक रहने के लिए कहा है.

दिल्ली में बारिश (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली. पंजाब (Punjab),हरियाणा (Haryana) और राजधानी दिल्ली (Delhi) में मानसून ने पहले ही दस्तक दे रखी है. इसी बीच राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इसके साथ ही आईएमडी (India Meteorological Department) का कहना है कि रात के समय बारिश बढ़ेगी. बरसात के मद्देनजर लोगों को सर्तक रहने के लिए कहा है.

न्यूज एजेंसी एएनआई को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी  ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आज बारिश रहेगी और रात के समय बारिश बढ़ेगी. दिल्ली में अगले 24 घंटे में मध्यम से तेज़ बारिश हो सकती है. यह भी पढ़ें-Delhi Rains Update: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार, गुरुवार को होगी भारी बारिश-आईएमडी

ANI का ट्वीट-

वहीं मौसम विभाग के अनुसार तेज आंधी और बिजली जम्मू और कश्मीर, लदाख, हिमाचल प्रदेश, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,हरियाणा, चंडीगढ़,दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सहित तमिलनाडु में चमकेगी. राजधानी दिल्ली में 25 जून को मानसून ने दस्तक दी थी. अमूमन राजधानी में मानसून 27 जून तक पहुंचता है. लेकिन इस बार दो दिन पहले ही पहुंच गया.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

S*x Racket Busted In Delhi: दिल्ली में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 8 लड़कियां छुड़ाई गईं, 2 आरोपी गिरफ्तार

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट