Punjab Assembly Election 2022: अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस का चुनाव चिन्ह होगा हॉकी स्टिक और बॉल

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में, तीन दलों ने आधिकारिक तौर पर पंजाब विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने की घोषणा की और सीट बंटवारे के फार्मूले को तय करने के लिए प्रत्येक पार्टी के दो सदस्यों वाली छह सदस्यीय समिति का गठन किया. तीनों पार्टियां एक कॉमन मैनिफेस्टो भी जारी करेंगी.

कैप्टन अमरिंदर सिंह (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली/चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) पार्टी को पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) से पहले हॉकी स्टिक और बॉल का चुनाव चिन्ह (Election Symbol) मिला है. पीएलसी ने एक ट्वीट में कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पंजाब लोक कांग्रेस को पार्टी का प्रतीक- हॉकी स्टिक और बॉल मिल गया है. अब केवल गोल करना बाकी है. Punjab: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा- पंजाब के मुख्यमंत्री, उनके डिप्टी ने कायरों जैसा व्यवहार किया

सिंह की पीएलसी भाजपा और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ पंजाब में अगले महीने होने वाला विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ रही है.

पीएलसी के ट्वीट का हवाला देते हुए, केंद्रीय मंत्री और पंजाब के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया, बधाई हो कैप्टन अमरिंदर जी और पीएलसी पंजाब. आइए मिलकर पंजाब के विकास का मार्ग प्रशस्त करें. चक दे!

मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के बाद अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी बनाई थी. पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और अपनी पार्टी बनाई.

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में, तीन दलों ने आधिकारिक तौर पर पंजाब विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने की घोषणा की और सीट बंटवारे के फार्मूले को तय करने के लिए प्रत्येक पार्टी के दो सदस्यों वाली छह सदस्यीय समिति का गठन किया. तीनों पार्टियां एक कॉमन मैनिफेस्टो भी जारी करेंगी.

हॉकी पंजाब में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है और राज्य के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के अभिन्न अंग रहे हैं. 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट