Pune Shocker: पुणे में पार्किंग विवाद के चलते महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

पुणे में पार्किंग विवाद को लेकर एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना के बाद पुणे शहर में हड़कंप मच गया है. वीडियो में दिख रहा है कि महिला पर ज्वलनशील तरल पदार्थ डाला जा रहा है और उसे जलाने की कोशिश की जा रही है. सौभाग्य से महिला मौके से भाग निकली और एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे के खराड़ी इलाके में एक महिला के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया. ये बहस चरम पर पहुंच गई है. दस से पंद्रह लोगों ने महिला की कार में तोड़फोड़ की. इसके बाद कार के शीशे तोड़ दिये गये. इसी बीच पीड़िता के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई, महिला मौके से भाग गई. पेट्रोल गिरने से कार में आग लग गई. जिसमें कार की सीट जल गई. सौभाग्य से महिला की जान बच गयी.