देश

Pune Shocker: पुणे में खौफनाक वारदात, एकतरफा प्यार में धोखा खाए युवक ने प्रेमिका के भाई को किडनैप करने के बाद की हत्या

महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ शहर में हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. यहां एकतरफा प्यार में धोखा खाए एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका के सात वर्षीय भाई आदित्य आगले का अपरहण करने के बाद हत्या कर दी

Pune Shocker: पुणे में खौफनाक वारदात, एकतरफा प्यार में धोखा खाए युवक ने प्रेमिका के भाई को किडनैप करने के बाद की हत्या
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits file)

Pune Shocker: महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ शहर में हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. यहां एकतरफा प्यार में धोखा खाए एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका के सात वर्षीय भाई आदित्य आगले का अपरहण करने के बाद हत्या कर दी. पुलिस ममाले की जांच पड़ताल करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आदित्य  की हत्या के बाद 20 करोड़ की फिरौती की मांग कर इस मामले में अलग मोड़ देने की कोशिश की कर रहे थे.

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मंथन किरण भोसले और अनिकेत समदूर को गिरफ्तार किया गया है. आदित्य गुरुवार को घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गया था. जिसके बाद घर वालों ने उसके गायब होने को लेकर पिंपरी पुलिस स्टेशन में एफआई आर दर्ज करवाई. पुलिस आदित्य की तलाश कर ही रही थी आदित्य का शव रात में भोसरी एमआईडीसी इलाके से पुलिस ने बरामद किया है. यह भी पढ़े: Jharkhand: जमशेदपुर में अपहरण के बाद युवक की हत्या, 2 लोग गिरफ्तार

गिरफ्तार मुख्य आरोपी मंथन किरण भोसले का मृतक की बहन से एक तरफ़ा प्रेम करता था. वह चाहता था कि आदित्य की बहन उससे प्रेम करें. उसने कई बार उसे प्रपोज भी किया. लेकिन मंथन किरण भोसले को उसके सामने निराशा ही हाथ लगी. ऐसे में उसने एक साजिश के तहत प्रेमिका के भाई का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी.

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने मृतक आदित्य को किडनैप करने के लिए एक साजिश के तहत कार पर काली फिल्म लगाई गई थी. गुरुवार की शाम को वह जब घर के बाहर खेल रहा था. उस समय मंथन ने उसे अपने पास बुलाया और उसका नाम और मुंह दबाकर उसे कार में बैठाकर अपने साथ लेकर गया. इसी बीच कर में उसकी मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).