देश

Pune Horror: चलती ट्रेन में 14 साल की अनाथ लड़की के साथ रेप, पेंट्री कार वर्कर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

जीआरपी ने कहा कि पेंट्री कार कर्मी ने बिना टिकट यात्रा कर रही लड़की को एसी डिब्बे में पाया और उसे यह कहकर पेंट्री में ले गया कि वह उसे टिकट चेकर को सौंप देगा. उसने उसे पेंट्री में खाने देने का भी वादा किया.

Pune Horror: चलती ट्रेन में 14 साल की अनाथ लड़की के साथ रेप, पेंट्री कार वर्कर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

Rape in Pune, पुणे: सरकारी रेलवे पुलिस (GRP), पुणे (Pune) ने झेलम एक्सप्रेस (Jhelum Express) के एक पेंट्री कार कर्मचारी को 19 जुलाई की सुबह करीब साढ़े बारह बजे चलती ट्रेन में (Rape In Train) 14 वर्षीय अनाथ लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार (Gang Rape with 14 year Old Orphan Girl)  करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जीआरपी ने मामले में उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है. UP: 5 साल की भतीजी ने खाने के लिए मांगा आम, गुस्साए चाचा ने काटा मासूम का गला, बोरे में रखा शव

पुलिस (Pune Police) के मुताबिक पीड़िता भोपाल (Bhopal) से पुणे जा रही थी. भुसावल जीआरपी थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक जीआरपी सदानंद वायसे-पाटिल के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया.

वायसे-पाटिल ने  बताया कि ''लड़की भुसावल रेलवे स्टेशन (Bhusaval Railway Station) पर मिली और एक स्थानीय एनजीओ ने उससे बात की. बातचीत के दौरान लड़की ने एनजीओ के सदस्यों को भयावह घटना सुनाई.'' पुलिस के मुताबिक, लड़की अनाथ है और वह ट्रेन के एसी डिब्बे में सफर कर रही थी. जीआरपी ने कहा कि पेंट्री कार कर्मी ने बिना टिकट यात्रा कर रही लड़की को एसी डिब्बे में पाया और उसे यह कहकर पेंट्री में ले गया कि वह उसे टिकट चेकर को सौंप देगा. उसने उसे पेंट्री में खाने देने का भी वादा किया.

पेंट्री में ले जाकर आरोपी कर्मचारी ने नाबालिग के साथ रेप किया. इस दौरान वह दो अन्य लोगों मौजूद थे. वारदात के के दौरान वे चुप रहे,"

भुसावल रेलवे पुलिस ने पुणे जीआरपी को बलात्कार की घटना के बारे में सूचित किया और संदिग्धों को ट्रैक करने का अनुरोध किया. इसके बाद टीम ने पूरे घोरपडी इलाके को खंगाला और पेंट्री कार कर्मी का पता लगाया. वायसे-पाटिल ने कहा, "वह एक हाउसकीपिंग कंपनी में कार्यरत हैं, जो रेलवे को जनशक्ति प्रदान करती है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).