UP: 5 साल की भतीजी ने खाने के लिए मांगा आम, गुस्साए चाचा ने काटा मासूम का गला, बोरे में रखा शव
खुर्शीद की बेटी खैरुनिशा उमरदीन के घर पहुंची, तो वह भोजन कर रहा था और आम खा रहा था. यह देख मासूम भी चाचा से आम मांगने लगी, लेकिन उमरदीन ने....
उत्तर प्रदेश: शामली (Shamli) के खेड़ा कुर्तान गांव में एक चाचा ने अपनी 5 साल की भतीजी की हत्या (Murder For Mango) कर दी. बच्ची ने अपने चाचा से खाने के लिए आम मांग रही थी. इस बात से नाराज चाचा ने मासूम को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. तमिलनाडु के स्कूल में मृत पाई गई लड़की का अंतिम संस्कार, लोगों ने दी अश्रुपूर्ण विदाई
19 जुलाई को खेड़ा कुर्तान गांव में रहने वाले खुर्शीद की बेटी खैरुनिशा लापता हो गई थी. आखिरी बार उसे नजदीक रहने वाले चाचा उमरदीन के पास देखा गया था. शक के आधार पर मासूम के परिवार ने उमरदीन के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार तब मामले का खुलासा हुआ.
एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित खुर्शीद और उमरदीन का घर पास-पास ही है. दोनों पड़ोसी एक-दूसरे के घर आते-जाते रहते हैं. बीते मंगलवार को खुर्शीद की बेटी खैरुनिशा उमरदीन के घर पहुंची, तो वह भोजन कर रहा था और आम खा रहा था. यह देख मासूम भी चाचा से आम मांगने लगी, लेकिन उमरदीन ने आम देने से इनकार कर दिया. मासूम बार-बार आम खाने की जिद करने लगी. इससे उमरदीन को गुस्सा आ गया.
आरोपी ने पहले मासूम के सिर पर रॉड से वार किया, और फिर धारदार हथियार से उसका गला काट दिया, जिससे उसका काफी खून बहने लगा. उसकी हत्या करने के बाद उमरदीन ने भतीजी के शव को एक बोरे में पैक कर दिया. पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के घर से लड़की के शव को बरामद कर लिया. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

