देश

पत्नी देख रही थी मोइबल पर पाकिस्तानी ड्रामा, पति को आया गुस्सा और काट दिया हाथ का अंगूठा

आसिफ के इस हमले में नरगिस के हाथ का एक अंगूठा कट गया. हमला इतना घातक था कि एक पल में नरगिस का अंगूठा कट के जमीन पर गिर गया. जिसके बाद आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर गया गए. जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया

पत्नी देख रही थी मोइबल पर पाकिस्तानी ड्रामा, पति को आया गुस्सा और काट दिया हाथ का अंगूठा
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credits: Pixabay)

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला को पाकिस्तानी नाटक देखना इनता भारी पड़ा कि उसे अपना अंगूठा गंवाना पड़ गया. मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराना पड़ गया और पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया. दरअसल नरगिस ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि जब वो अपने कमरे में बैठके पाकिस्तानी नाटक देख रही थी. उसी वक्त उनका पति आसिफ भड़क गया. जिसके बाद वो आक्रामक होते हुए नरगिस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

आसिफ के इस हमले में नरगिस के हाथ का एक अंगूठा कट गया. हमला इतना घातक था कि एक पल में नरगिस का अंगूठा कट के जमीन पर गिर गया. जिसके बाद आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर गया गए. जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. बता दें कि हमले के वक्त पाकिस्तानी नाटक यू ट्यूब पर देख रही थी. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें:- शादी में बंदूक लेकर गया था युवक, गोली चली और प्राइवेट पार्ट में लगी, फिर जो हुआ...

गौरतलब हो कि कुछ महीने पहले भी ऐसा ही के चौंकाने वाला मामला नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से सामने आया था. जहां एक व्यक्ति ने शराब के लिए नहीं देने पर अपनी पत्नी का कान काट दिया था. उसने जब पत्नी से शराब के पैसे मांगे। पत्नी के इंकार करने पर उसने चाकू से उसके दोनों कान काट दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2019 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).