Pune Ganpati Visarjan Procession: पुणे में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एम्बुलेंस फंसी, मरीज को स्ट्रेचर पर पैदल ले जाना पड़ा; आपातकालीन व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद लोगों ने सवाल उठाए हैं कि बड़े धार्मिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले जुलूसों के दौरान एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग कॉरिडोर या इमरजेंसी रूट की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी मरीज को समय पर इलाज मिल सके.
Pune Ganpati Visarjan News: पुणे के सदाशिव पेठ इलाके में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एम्बुलेंस के रास्ते में डीजे ट्रॉली फंस जाने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट के मुताबिक, एम्बुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी, जिसके बाद मरीज को स्ट्रेचर पर पैदल ले जाकर आगे पहुंचाना पड़ा. इस घटना के बाद भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान आपातकालीन वाहनों के लिए अलग मार्ग सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है.
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि सदाशिव पेठ स्थित विसावा गणपति के पास गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान एक डीजे ट्रॉली सड़क पर फंस गई. इसी दौरान वहां से गुजर रही एम्बुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी. रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध होने के कारण मरीज को एम्बुलेंस से उतारकर स्ट्रेचर पर पैदल ले जाना पड़ा.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, वायरल पोस्ट में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
आपातकालीन व्यवस्था पर उठे सवाल