पुणे में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, 5 मजदूरों की मौत
पुणे के उरुली देवाची गांव के एक कपड़ा गोदाम में गुरुवार सुबह आग लग गई.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) में गुरुवार को एक कपड़ा गोदाम (Cloth Godown) में आग लगने से पांच मजूदरों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुणे के बाहरी क्षेत्र में स्थित उरुली देवाची (Uruli Devachi) गांव के एक कपड़ा गोदाम में गुरुवार सुबह आग लग गई. कुछ देर बाद घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया. पुणे पुलिस (ग्रामीण) के एक अधिकारी के अनुसार, आग की खबर सुबह पांच बजे मिली जब दुकान के कर्मचारी दुकान में ऊपर के कमरे में सो रहे थे.
उन्होंने कहा कि आग बहुत जल्द दुकान से ऊपर के कमरों तक फैल गई और वहां सो रहे कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका के चलते वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दुकान में और कर्मचारी भी सो रहे थे. यह भी पढ़ें- मुंबई: सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अंधेरी की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 5 गांड़ियां मौके पर, 1 घायल
Pune: Five labourers have died in the fire that broke out in a cloth godown in Uruli Devachi village in the early hours today. https://t.co/7HO2k6nEZ5
— ANI (@ANI) May 9, 2019
आग फिलहाल नियंत्रण में है और आग कैसे लगी इस बार में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

