देश

पुलवामा आतंकी हमला: गुजरात सरकार के मंत्री बोले, पाकिस्तान पर हमला हो, चाहे लोकसभा चुनाव देर से कराया जाए

गुजरात के वरिष्ठ मंत्री गणपतसिंह वसावा ने कहा कि हम अपने सैनिकों की मौत का निश्चित रूप से बदला लेंगे.

पुलवामा आतंकी हमला: गुजरात सरकार के मंत्री बोले, पाकिस्तान पर हमला हो, चाहे लोकसभा चुनाव देर से कराया जाए
गणपतसिंह वसावा (Photo Credit: Twitter @Ganpatsinhv)

गुजरात (Gujarat) के वरिष्ठ मंत्री गणपतसिंह वसावा (Ganpatsinh Vasava) ने शनिवार को कहा कि पुलवामा हमले (Pulwama Attack) के लिए पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ एक जवाबी कार्रवाई जरूरी है. चाहे इसकी कीमत आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में विलंब के रूप में चुकानी पड़े. गुजरात के वन, आदिवासी विकास और पर्यटन मंत्री वसावा ने सूरत (Surat) में एक जनसभा में ‘‘जैसे को तैसा’’ जवाब की पैरवी की. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पाकिस्तान में भी एक ‘‘शोकसभा’’ होनी चाहिए.

जम्मू कश्मीर में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे. जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने पुलवामा जिले में 100 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों से भरे एक वाहन को सुरक्षाबलों की बस से टकरा दिया था. गणपतसिंह वसावा ने गुजरात में कहा, ‘‘अत्यारे चुनाव रोकी दो, अने पाकिस्तान ने ठोकी दो (आगामी चुनाव को रोक दो और पाकिस्तान को ठोक दो).’’ उन्होंने कहा कि यदि आम चुनाव में दो महीने की देरी होती है तो भी ठीक है लेकिन पाकिस्तान को एक सबक सिखाया जाना चाहिए. यह भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमले के 2 दिन बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी में IED ब्लास्ट, आर्मी मेजर शहीद, एक जवान घायल

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे 125 करोड़ भारतीय चाहते हैं कि हमारे सशस्त्र बल इस तरह (पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई) का कुछ करें. हम अपने सैनिकों की मौत का निश्चित रूप से बदला लेंगे. हमें हमारे जवानों में पूरा भरोसा है. सीआरपीएफ ने भी कहा है कि वह बदला लेने का स्थान और समय का निर्णय करेगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2019 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).