देश

झगड़े के बाद शख्स ने साथी के प्राइवेट पार्ट में भरी प्रेशर पंप से हवा, फिर जो हुआ...

हरियाणा के फरीदाबाद में फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारियों में छोटी सी बात पर झगड़ा हो गया. ये झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि कर्मचारी ने अपने साथी कर्मचारी के प्राइवेट पार्ट में एयर कम्प्रेशर से हवा भर दी. जिससे उसकी आंतें फट गईं...

झगड़े के बाद शख्स ने साथी के  प्राइवेट पार्ट में भरी प्रेशर पंप से हवा, फिर जो हुआ...
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credit- File Photo)

हरियाणा (Hariyana) के फरीदाबाद (Faridabad) में फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारियों के बिच छोटी सी बात पर झगड़ा हो गया. ये झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि राकेश नाम के कर्मचारी ने अपने साथी कर्मचारी के प्राइवेट पार्ट में एयर कम्प्रेशर से हवा भर दी. जिससे उसकी आंतें फट गईं. इस घटना के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे कमचारियों में हडकंप मच गई और उन्होंने इस घटना की जानकारी फैक्ट्री के मैनेजर को दी. पीड़ित को पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर है.

पीड़ित की पत्नी ने आरोपी राकेश के खिलाफ पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस ने राकेश पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बयान में पीड़ित की पत्नी ने बताया कि उसका पति सेक्टर-6 की एक फक्ट्री में हेल्पर का काम करता है. रोजाना की तरह वह फैक्ट्री में काम करने गया. आरोपी राकेश से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में उसके पति के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी. जिसकी वजह से उसके पति की आंतें फट गई और वो बेहोश हो गया.

यह भी पढ़ें: इंदौर में गुंडों का खौफ, व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, घटना CCTV में कैद

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने भी पीड़ित की आंते फटने की पुष्टि की है. पीड़ित की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. उसका इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2019 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).