उत्तर प्रदेश: गोरखपुर जेल में साथियों की पिटाई से नाराज कैदियों का किया हंगामा, डिप्टी जेलर समेत कई सुरक्षाकर्मियों की कथित रूप से की पिटाई
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जेल के साथियों की पिटाई से नाराज बंदियों ने शुक्रवार को जेल के अंदर जमकर हंगामा किया और इस दौरान कैदियों ने डिप्टी जेलर समेत जेल में तैनात कई सुरक्षाकर्मियों की कथित रूप से पिटाई कर दी. पुलिस ड्रोन से बंदियों की निगरानी कर रही है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गोरखपुर में जेल के साथियों की पिटाई से नाराज बंदियों ने शुक्रवार को जेल के अंदर जमकर हंगामा किया और इस दौरान कैदियों ने डिप्टी जेलर समेत जेल में तैनात कई सुरक्षाकर्मियों की कथित रूप से पिटाई कर दी. पुलिस ड्रोन से बंदियों की निगरानी कर रही है. बवाल बढ़ने पर जिलाधिकारी के. विजेंद्र पांडियन, एसएसपी सुनील गुप्ता जेल पहुंच गए. अधिकारियों ने बंदियों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए.
जेल अधिकारियों ने घटना की जानकारी डीएम और एसएसपी को दी. सुबह 7 बजे सिटी एसपी कौस्तुभ शहर के सभी थानेदारों और पीएसी के साथ जेल पहुंचे. दरअसल, गुरुवार को सर्किल ऑफिसर(सीओ) क्राइम वीर सिंह जेल में बंद कुछ कैदियों से पूछताछ करने आए थे. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने एक कैदी की पिटाई भी कर दी थी. इस बात पर रात में ही कैदी भड़क गए, सुबह सभी कैदी एकजुट हो गए और निरीक्षण पर आए डिप्टी जेलर प्रभात पांडे, सिपाही अजय सिंह समेत चार लोगों की कथित रूप से पिटाई कर दी.
यह भी पढ़ें : ट्रेन में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भिजवाया जेल
शहर के एडीएम राकेश श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया, "सुबह सात बजे हमें सूचना मिली कि जेल में नारेबाजी हो रही है. इसके बाद पूरा प्रशासन पहुंचा और बंदियों से बातचीत की. बंदियों ने बताया कि जेल प्रशासन की खाने में काफी खामियां हैं, इस वजह से वे विरोध कर रहे हैं. उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है. सभी अपने बैरक में लौट गए." उन्होंने बताया कि नारेबाजी और बंदियों की आपस में धक्का-मुक्की हुई है. हालांकि, इस दौरान किसी के साथ कोई मारपीट की घटना नहीं हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2019 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

