देश

Covid-19 Vaccine Updates: अहमदाबाद में जायडस बायोटेक के प्लांट पहुंचे PM मोदी, कोरोना वैक्सीन की ली जानकारी

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Disease) का संकट अब भी मंडरा रहा है. लोगों बेसब्री से कोरोना वैक्सीन का इंतजार है. भारत सरकार भी इस कवायद में जुटी है कि जल्द से जल्द लोगों तक वैक्सीन पहुंचे. इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज अहमदाबाद (Ahmedabad) में जाइडस बायोटेक पार्क (Zydus Biotech Park) का ने दौरा किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन का अपडेट लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने COVID-19 वैक्सीन पर काम कर रहे वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनसे वैक्सीन से जुड़ी जानकारी लेने की कोशिश की. जाइडस कैडिला कंपनी ने कहा कि जनवरी तक कोरोना वायरस की वैक्सीन बना लेगी.

Covid-19 Vaccine Updates: अहमदाबाद में जायडस बायोटेक के प्लांट पहुंचे PM मोदी, कोरोना वैक्सीन की ली जानकारी
जायजा लेते हुए पीएम मोदी ( फोटो क्रेडिट- ANI)

अहमदाबाद:- देश में कोरोना वायरस (Coronavirus Disease) का संकट अब भी मंडरा रहा है. लोगों बेसब्री से कोरोना वैक्सीन का इंतजार है. भारत सरकार भी इस कवायद में जुटी है कि जल्द से जल्द लोगों तक वैक्सीन पहुंचे. इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज अहमदाबाद (Ahmedabad) में जाइडस बायोटेक पार्क (Zydus Biotech Park) का ने दौरा किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन का अपडेट लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने COVID-19 वैक्सीन पर काम कर रहे वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनसे वैक्सीन से जुड़ी जानकारी लेने की कोशिश की. जाइडस कैडिला कंपनी ने कहा कि जनवरी तक कोरोना वायरस की वैक्सीन बना लेगी.

बता दें कि पीएम मोदी अहमदाबाद के जाइडस बायोटेक पार्क का दौरा करने के बाद हैदराबाद और पुणे का दौरा करेंगे. पुणे में Serum Institute of India और शाम 4 बजे के करीब हैदराबाद में Bharat Biotech का दौरा करेंगे. इन दोनों जगहों पर भी कोरोना वायरस के वैक्सीन बनाने का काम चल रहा है. इनमें से सीरम इंस्टिट्यूट की वैक्सीन के फरवरी 2021 तक मार्केट में आने की पूरी संभावना जताई जा रही है. UP Govt Promulgates ‘Love Jihad’ Law: योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के अध्यादेश को मंजूरी के बाद 'लव जिहाद' कानून को गवर्नर आनंदीबेन ने दी मंजूरी, यूपी में आज से लागू.

देखें VIDEO

गौरतलब हो कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित संभावित टीके कोवैक्सिन का तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कोविड-19 टीके के लिए वैश्विक दवा निर्माता कंपी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).